नेशनल

आज करें मां चंद्रघंटा और भगवान गणेश की पूजा सुख -समृद्धि का बरसेगा आशीर्वाद ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा कर्क राशि में विचरण करेगा। गुप्त नवरात्रि का आज तृतीय दिवस है मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। इनकी पूजा-अर्चना से भय से मुक्ति और रोगों से निदान होता है।भगवान गणेश की पूजा भी समस्त दुखों का नाश करेगी। और सुख समृद्धि की बरसात होगी ।ज्योतिष के अनुसार चन्द्रमा उच्चतम फल कारक है।साथ ही भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढाएं। आंवले का भोग लगाएं। गणेश मंत्र का जप करें। साथ ही किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग विराम लेंगे।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- तृतीया तिथि

दिन-वुधवार

नक्षत्र- पुष्य नक्षत्र

योग-‌ व्याघात योग

करण- गर करण

राहुकाल- मध्यान्ह 12:16 से 1:59 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:21 से 8:48 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10.32 से 12:16 तक

चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:43 से शाम 7:10 तक

    ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

*जानिए आज का राशिफल*

मेष –आज सावधान रहना होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। खानपान में लापरवाही सेहत खराब करेगी। दंपत्ति को एक दूसरे का साथ मिलेगा।

वृषभ – किसी के बहकावे में आकर आर्थिक नुकसान न करें। आपकाे नए स्रोतों से आय हो सकती है। पारिवारिक समस्या के चलते चिंता बढ़ेगी। संतान के इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। कर्ज की रकम वापस करने में दिक्कत होगी।

मिथुन – आज विद्यार्थियों काे अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपके विचारों से दूसरे प्रभावित रहेंगे। महिला वर्ग को लाभ हो सकता है। तनाव कम होगा।

कर्क – इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आय बढ़ेगी, खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के लोगों से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

सिंह – आपको किसी बात का पछतावा हो सकता है। दोस्तों से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करेंगे। किसी के काम में दखल न दें। व्यापार अच्छा चलेगा। अपने कार्य के प्रति ईमानदार बने रहें। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।

कन्या – पारिवारिक कार्यों में ज्यादा खर्च होगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। राजनीतिक लोगों को फायदा हो सकता है। कारोबार में बड़ा लाभ होने की संभावना है। यात्रा सफल रहेगी।

तुला – आज अच्छी खबर मिलेगी। ऑनलाइन शापिंग में डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। नए स्रोत से लाभ होगा। आपकाे कार्यस्थल पर बड़े मौके मिलेंगे। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के लोगों से सामंजस्य रहेगा।

वृश्चिक – व्यापार से जुड़े काम में हानि हो सकती है। पैतृक मामलों को लेकर विवाद होने की संभावना है। आपका अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन की शुरूआत में कुछ उलझन रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

धनु – आज आपको पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। पूर्व के विवादों का हल निकलेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। रोचक कार्यों में हिस्सा लेंगे।शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

मकर -आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दैनिक कार्यों में बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार से किसी को ठेस लग सकती है। कारोबार के काम में गलती होने की संभावना है। गुप्त बातों का खुलासा न करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ – रिश्तेदारों से मधुरता रहेगी। अपने आय के साधनों में वृद्धि करेंगे। परिवार के लोगों से साथ वक्त बीतेगा। बच्चों से अच्छा व्यवहार करें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन – रूखे व्यवहार के चलते लोग आपसी दूरी बना सकते हैं। पूजापाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों को आज तनाव हो सकता है। कामकाजी लोगो के साथ विवाद होने की संभावना है। प्रमोशन को लेकर इंतजार करना होगा। खर्च संभलकर करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

जाफरपुर उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम हुआ शुरू

शीशगढ़। क्षेत्र के जाफरपुर स्थित 33 केवी के विधुत उपकेंद्र पर आज बुधवार से सोनीपत…

36 mins

पंखे से लटका मिला महिला का शव ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा

 पुलिस ने मृतिका का मोबाइल लिया कब्जे में , घटना के वक्त पति था घर…

41 mins

मीरगंज में 63.11 प्रतिशत मतदान

मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम…

19 hours

बीएलओ ने चौधरी कर्मवीर को बना दिया मृतक

मीरगंज। लोकसभा क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में चौधरी कर्मवीर वोट डालने पहुंचे तो बताया…

19 hours

फोटोग्राफर का कैमरा व अन्य सामान लेकर कार चालक फरार

बहेड़ी। एक प्रोग्राम में फोटोग्राफी करने जा रहे एक युवक का कार चालक कैमरा व…

19 hours

देवरनियां मे मुस्लिम मतदाता घरों से निकले कम,सुने पडे रहे मतदान केन्द्र

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान नगर पंचायत देवरनियां मे…

19 hours