News Vox India
नेशनलयूपी टॉप न्यूज़शहर

आज सुकर्मा योग अनंत चौदस, बरसेगी अनंत भगवान की कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

 

-आज विशेष

आज सुकर्मा योग में अनंत चौदस है। आज अनंत भगवान की पूजा पाठ का विशेष पर्व है। आज व्रत व पूजन पाठ का विशेष महत्व रहेगा। ऐसे में अनंत भगवान की पूजा पाठ वर्ष भर संपन्नता देगी। 14 गांठ वाला अनंत सूत्र भगवान को चढ़ाएं और पुरुष दाएं बाजू में महिलाएं बाय बाजू में अनंत को धारण करें ।भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ इस दिन अनंत मंगलकारी माना जाता है।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष

दिन – शुक्रवार

तिथि – चतुर्दशी तिथि

नक्षत्र- धनिष्ठा नक्षत्र

योग – सुकर्मा योग

करण – गर करण प्रातः 7:33 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:26 से 10:36 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:09 से 1:43 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:50 से 6:23 तक

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- दिन शानदार रहेगा। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। आज आप किसी काम को लेकर जोखिम लेंगे। आज का दिन हर तरह से अच्छा है। भाई-बंधु जुड़ी कोई उपलब्धि आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। युवाओं को लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च न करें। अनजान लोगों से सावधान रहें।

वृषभ-आज का दिन अच्छा रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। प्रगति के रास्ते खुलेंगे। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। वित्तीय योजनाओं में निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव आपको लाभ देगा। पारिवारिक आयोजन हो सकता है, जिसमें मित्र व संबंधी शामिल होंगे। युवाओं के कैरियर से जुड़ा कार्य सफल होगा। आज कोई जरूरी फैसला आप ले सकते है।

मिथुन-आज आपको कामयाबी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए तरक्की से जुड़ी खबर मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आप सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। काफी दिनों से रूके हुए काम फिर से शुरू होंगे। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। युवाओं को नया अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

कर्क-आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। पूजा पाठ में आपकी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बुजुर्गों की देखभाल करें। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। निवेश कर सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। कुसंगति से दूर रहें। आलस्य न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रसन्न रहेंगे।

सिंह-शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार के लिए जरूरी साधन जुटा सकते हैं। पदोन्नति के र आपको मिलने वाले हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए काम को पूरा कर पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

कन्या-आज अच्छी खबर मिलेगी। रूका हुआ काम बनेगा। सेहत में सुधार होगा। निवेश के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ज्यादा जोखिम न लें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।

तुला -आज का दिन सावधान रहने की जरूरत है। जरूरी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आपको धैर्य रखना होगा। ऑफिस में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। सोच समझकर खर्च करें। कारोबार में लाभ होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।

वृश्चिक-आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। नौकरी मिल सकती है आज आपकी अधिकतर इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा। यात्रा न करें। अनजान लोगों से लेनदेन न करें। किसी को सलाह देने से बचें।

धनु -आज का दिन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। पारिवारिक आयोजन में अधिक खर्च होगा। तबादला हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। लेनदेन करते समय सावधानी रखें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

मकर -आज का दिन खुशनुमा रहेगा। तरक्की मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार में लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे।

कुंभ -आज सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। किसी से लेनदेन करते समय सावधान रहें। जोखिम न लें। नया काम शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं है। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। धैर्य बनाए रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के मामले आगे बढ़ेंगे। दिन ठीक रहेगा।

मीन-अपनी वाणी पर भी काबू रखना होगा। किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कारोबार को लेकर नया प्रस्ताव स्वीकार न करें। युवाओं के लिए दिन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अज्ञात लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।खानपान का ध्यान रखें। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

Related posts

शिवलिंग और मूर्तियां खंडित करने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा

newsvoxindia

रामपुर पुलिस ने हवाला का 2 करोड़ रुपये पकड़ा, पुलिस ने मामले को आयकर विभाग को सौंपा,

newsvoxindia

जामा मस्जिद पर पोस्टर चस्पा करने वाला युवक पुलिस  हिरासत में , जुर्म कबूल किया ,

newsvoxindia

Leave a Comment