नेशनल

आज शिव योग में करें भगवान विष्णु की पूजा -होगी धनवर्षा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा धनु राशि में विचरण करेगा। जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति कारक माने जाते हैं। आज व्रहस्पतिवार में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना समस्त मनोरथों को पूर्ण करेगी। केले पर जल अर्पण करें। मुनक्का औरआंवले का भोग लगाएं। बृहस्पतिवार व्रत की कथा पढ़ें। पीले पीले वस्त्र धारण करें और दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग शांत होंगे।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- वैशाख मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- अष्टमी तिथि

दिन-गुरुवार

नक्षत्र -पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

योग-शिव योग

करण- बालव करण

राहुकाल- मध्यान्ह 1:49 से 3:24 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:51 से 7:27 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 10:38 से मध्यान्ह 3:24 तक

शुभ, अमृत,चर, का चौघड़िया शाम 4:59 से रात्रि 9:24 तक

 

 

आचार्य पंडित मुकेश मिश्रा,

*जानिए आज का राशिफल*

मेष- अध्यात्म में ज्यादा मन लगेगा। धर्म कर्म से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा। आप रिलेशनशिप को लेकर गंभीर होंगे।आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष -आज का दिन नौकरी में सामान्य व बिजनेस में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। साथ ही जातक को शुभ समाचार के साथ उत्तम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ भी सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।काले रंग के कपड़ों से दूरी रखें।

मिथुन – घर-परिवार के लोगों को धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कल जातक के पद प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी। नई तकनीक को जानने का मौका मिलेगा। सेहत के साथ खानपान का ध्यान रखें।हरे रंग का वस्त्र धारण करें।

कर्क -बिजनेस के लिए सही है, लेकिन नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। इस सप्ताह की शुरुआत में जातक कुछ नया करेंगे। सृजनात्मक काम में मन लगेगा और सराहना मिलेगी।आज आदित्यह्रदयस्त्रोत से अपना खोया सम्मान पाएं।

सिंह -करियर व पढ़ाई के लिए सही है। खेल या किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा। पढाई में जल्दबाजी ना करें। कठिन परिश्रम से ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।आज काली उड़द दान में दें।

कन्या -ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।
आज बुध देव की पूजा करेंगें तो लाभ मिलेगा।

तुला -आज दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियो को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में मिठास रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होंगे।आज शनिदेव की आराधना व पूजा करें।

वृश्चिक – बिजनेस में लाभ होगा। लेकिन नौकरी वाले जातक के लिए सयंम वाला समय है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़े।

धनु – तकनीक या साहित्य में रुझान होगा। जिसमें सकारात्मक फल मिलेगा। पूजा पाठ के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
पीपल के वृक्ष की परिक्रमा और 11 दीप जलाएं।

मकर -प्रेम संबंध के लिए यह दिन अनुकूल है। अगर किसी को प्रपोज करेंगे तो शाम तक हां में जवाब मिलेगा। शादीशुदा अपने साथी के साथ कही घूमने का प्लान बना सकते है।माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

कुंभ -आज के दिन पूरे दिन मौजमस्ती करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी उपहार देंगे। आर्थिक रुप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में उन्नति या प्रमोशन संभव है। भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।

मीन – सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग है जिससे लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। नौकरी वाले जातक को ऑफिस में लाभ मिलेगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

शीशगढ़ में  पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों को भय मुक्त वोट करने का दिया सन्देश

शीशगढ़। सात  मई को होने वाले तीसरे फेज के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष…

16 hours

राफिया शबनम ने मौलाना को दी सलाह बीजेपी करें ज्वाइन

बरेली : मौलाना शहाबुद्दीन के बयान के बाद सब का हक़ ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष रफिया…

16 hours

बरेली की जनता आवारा पशुओं से छुटकारे के साथ  बाईपास निर्माण के मुद्दे पर चुनेगी अपना सांसद

भगवान स्वरूप राठौर  शीशगढ़।कस्बे के साथ ही क्षेत्र के लोग पिछले काफ़ी समय से कस्बे…

16 hours

मोदी -योगी के बाद अमित शाह कल  भाजपा प्रत्याशी  छत्रपाल गंगवार के लिए बनाएंगे माहौल

भाजपा ने बरेली सीट पर झोंकी अपनी पूरी ताकत  अमित शाह की जनसभा में हजारों…

16 hours

चोरों ने व्योंधन खुर्द  की चोरी ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

सिरौली । गांव व्योंधन खुर्द के एक रिटायर्ड दरोगा के भतीजे के घर से चोरों…

17 hours

विवाहिता ने देवर पर लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि उसकी…

17 hours