नेशनल

आज शिवयोग में शनिदेव की पूजा- आराधना करेगी कल्याण ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज शनिवार में शिव योग बन रहा है ।जो कि बेहद ही कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में आज के दिन की गई पूजा अर्चना का महत्व सर्वाधिक रहेगा। यश, वैभव, धन ,संपदा प्राप्ति के लिए आज शनिदेव के संबंधित वस्तुओं का दान करें। शनि मंत्र का जप, चालीसा, स्तोत्र, बेहद ही चमत्कारिक साबित होंगे।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2074

शाके – 1944

मास-भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि -अमावस्या तिथि

नक्षत्र- मघा नक्षत्र

योग -शिवयोग

करण – नाग करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:25 से 9: 01 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:14 से 5:02 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:38 से 8:02 तक

 

पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ-कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन-आपके कार्य की प्रशंसा होगी।कारोबार विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है।

कर्क- कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह -अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

कन्या -अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा।

तुला-साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक-तकनीकी खराबी के कारण कार्य में समय लगेगा। लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

धनु-प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर-आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके चलते आपकी समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा।

कुंभ-कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

मीन -समय शुभ व अनुकूल है। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। वहीं तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी अवश्य बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

5 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

7 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

7 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

7 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

7 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

7 hours