नेशनल

आज भोलेनाथ की पूजा से सभी व्याधियों से मिलेगी मुक्ति और माता लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा ,जानिएक्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है आज त्रयोदशी तिथि है यदि भगवान भोलेनाथ को समर्पित है ऐसे में भोलेनाथ की पूजा अर्चना से सभी मुरादें पूरी होगी। साथ ही शुक्रवार में माता लक्ष्मी को अनार का भोग लगाएं। शुक्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र पहने। और सफेद वस्तुओं का दान करें। हो सके तो मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- त्रयोदशी तिथि

दिन-शुक्रवार

नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र प्रातः 6:51 तक उपरांत विशाखा नक्षत्र

योग- परिघ योग

करण- तैतुल करण

राहुकाल- प्रातः 10:27 से 12:10 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 05:17 से 10:27 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह
12:10 से 1:54 तक

चर का चौघड़िया मध्यान्ह 5:21 से शाम 7:04 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष-आज संबंधों के लिए बढ़िया नहीं है। सामाजिक संबंधों का लाभ नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। सेहत पर ध्यान दें। चोट लग सकती है। नौकरी व बिजनेस में अड़ियल व्यवहार नुकसान देगा।आज सुबह सुबह सूर्य को जल दें।

वृष -आज शुभ फलदायक दिन है। आज मन में छुपी हुई बातें बाहर आ सकती हैं। आज अपने लक्ष्यों पर अडिग रहेंगे। कानूनी कामों में उलझन बढ़ सकती है। बिजनेस से जुड़ें लोग अपने ऑफिस में जुड़े लोगों की गतिविधियों की अनदेखी करेंगे। अपने कामों को गम्भीरता से लें।आज सूर्य को जल फूल, गुड़ और रोली डालकर चढ़ायें।

मिथुन-आज स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी को अपमानित करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। निजी सम्बन्धों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये।विष्णु भगवान की पूजा करें।

कर्क-आज आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ काफी मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।आज आज तिल का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह -आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। किसी भी तरह परिवर्तन का बड़ा योग है। हो सकता है नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। वाद-विवाद से बचें और किसी को अपमानित करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नेगेटिव लोगों से दूर रहे। निजी संबंधों में शक के कारण दूरी बनेगी।सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या- आज घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा । इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जरूरी कामों को पूरा करेंगे। बिजनेस में आ रही समस्याओं का समाधान निकालेंगे।साहित्य कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।आज बर्तन का दान किसी जरूरतमंद को करे।

तुला -आज बिजनेस में सफलता देने वाला है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। खर्च से बचें बाहर के लोगों से मेल मिलाप बढ़ेंगा। माता-पिता के सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे। वहान चलाते वक्त सावधान रहे।आज कंबल का दान करेंंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृश्चिक – बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन पैसों की कमी का अहसास होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। उतार-चढ़ाव और हॉस्पिटल के चक्कर काटेंगे।

धनु -आज का दिन सफलतादायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। गंदे विचारों से बचकर रहे। आज जातक को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी से बातचीत में शब्दों के चयन पर ध्यान दें। परिवार में सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

मकर -दिन बढ़िया और उपलब्धियों से भरा है। आज जातक अपनी योग्यता के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में बहुत बढ़िया उपलब्धि मिलने के योग है।आज खुद में खोए रहेंगे । क्रिएटिविटी में मन लगाएंगे। लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देंगे।

कुंभ -आज के दिन सेहत को लेकर सतर्क रहें।बाहर के लोगों से बातचीत सोच समझकर करें। बिना मतलब के बातचीत या टिप्पणी से दूर रहे। ऑफिस में बॉस आपके कामों पर नजर बनाए है सतर्क रहे। सहयोगियों से सतर्क रहे वो आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। अनजान लोगों से संपर्क ना बनाए।

मीन- बेकार के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। समाज में मेल मिलाप बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। घर-परिवार या किसी दोस्त की सफलता में मन में उल्लास भरेगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

डॉक्टर वीके पांडेय जरूरतमंदों को देते है निःशुल्क परामर्श ,

डॉक्टर वीके पांडेय चार सालों से लगातार कर रहे है समाजसेवा , शहर के एक…

3 hours

विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा,आरोपी फरार

बहेड़ी। संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हर के सेवन से विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस…

20 hours

धनु राशि के जातकों को आ सकती है परेशानी ,मेष के लिए आज का दिन है खास , जाने अपना राशिफल,

दैनिक  राशिफल : 13 मई दिन मंगलवार वर्ष 2024   ज्योतिषाचार्य आचार्य सत्यम शुक्ला कानपुर…

20 hours

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में एनडी एकेडमी मानपुर के सभी छात्रों ने बाजी मारी ,शतप्रतिशत रहा रिजल्ट

  शीशगढ़। क्षेत्र के एन डी एकेडमी स्कूल शहपुरा मानपुर तहसील बहेड़ी जनपद बरेली के…

21 hours

बुलट से जा रहे डॉक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

फतेहगंज पश्चिमी। मुरादाबाद से शाहजहांपुर बुलट से जा रहे डॉक्टर को थाना क्षेत्र के शंखा…

22 hours

मधुमक्खी पालन करने वालों ने युवकों पर तलवार -डंडों से मारपीट का लगाया आरोप

देवरनियाँ। मधुमक्खी का पालन करने वाले राजकुमार पुत्र बुद्ध सेन निवासी सिंगतरा कोतवाली देवरनियां ने…

22 hours