News Vox India
धर्मनेशनलशहर

शुक्ल और ब्रह्म योग में पूजी जाएंगी मां शैलपुत्री -कलश स्थापना के साथ करें दुर्गा सप्तशती का पाठ। जानिए क्या कहते हैं सितारे ,

 

-आज विशेष 

आज नूतन संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। साथ ही चैत्र  नवरात्र का प्रथम दिवस है। ऐसे में घट स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा आराधना और दुर्गा सप्तशती का पाठ जीवन को मंगलकारी बनाएगा और चंद्रमा भी गुरुदेव की मीन राशि  में विचरण करेगा।  जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति दायक माना जाता है। ऐसे में आज भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढाएं। आंवले का भोग लगाएं। गणेश मंत्र का जप करें। साथ ही किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग विराम लेंगे।

Advertisement

 

जानिए आज का पंचांग

 

संवत् -2080

 

शाके-1945

 

मास- चैत्र मास, शुक्ल पक्ष

 

तिथि- प्रतिपदा

 

दिन-वुधवार

 

नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद  नक्षत्र

 

योग- शुक्ल योग प्रातः 9:15 तक उपरांत ब्रह्म योग

 

करण- किन्स्तुध्न करण

 

राहुकाल- मध्यान्ह 12:19 से 1:50 तक

 

जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय

 

लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:16 से  9:18 तक

 

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:49 से 12:19 तक

 

चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:21 से शाम 6:23 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का राशिफल

मेष -आज का दिन व्यापार व नौकरी पर ध्यान देने होंगे। इस लिए अपने संबंधित अधिकारियों से सलाह मशविरा जरूर करें। इस राशि के जातक अपने पुत्र/पुत्री की उन्नति से खुश रहेंगे। उन्हें आगे बढ़ाने व खूब पढ़ाने की मुहिम तेज रहेगी। जिससे आप खुश रहेगे।

 

वृष -आज अपने कामों को पूरा करने का दवाब होगा। किन्तु इस दवाब के चलते कुछ जरूरी सामान भूल सकते हैं। अतः अपनी ऊर्जा का जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान होगा। विदेश व निवेश के कामों में आपको फायदा होगा। हालांकि निजी संबंधों में साथी के साथ उतार-चढ़ाव की स्थिति होगी।

 

मिथुन -सम्पत्ति के मामलों में मुश्किलों को कुछ बढ़ाने वाला होगा। जिससे कुछ और धन व्यय करने की जरूरत होगी। वैवाहिक जीवन में खुशी होगी। नौकरी व व्यापार सामान्य रूप से चलता हुआ होगा। जिससे खुश होगे। यदि जातक अल्पकालिक सेवाएं दे रहे हैं। तो उन्हें बढ़ाने के लिए संस्था विचार कर सकती है।

 

कर्क -नौकरी के क्षेत्रों में अच्छे मिलेंगे। नौकरी व दलाली के कामों में मुनाफा होगा। किन्तु कड़ी मेहनत के बाद ।प्रेमसंबंधों में साथी के साथ विवाद से बचें। जिससे आप परेशान होगे। शिक्षा व तकनीक के क्षेत्रों में बढ़त हेतु पूरी लगन के साथ मेहनत करने की जरूरत होगी।

 

सिंह-अच्छी तरह से आराम करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। जीवनसाथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकते है। लेकिन सब्र रखें। साथी को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

 

कन्या -आज सेहत की देखभाल की ज़रूरत है। आज कुछ पैसे जमा कर सकते हैं। आज पुराना उधार वापस मिल सकता हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास हो सकती है। पुराने दोस्त से मिल सकते है। इस दिन को यादगार बनाएं। नौकरी पर ध्यान दें।

 

तुला-आज जातक के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता जातक को थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे की उलझन से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय अच्छा गुजरेगा। अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

 

वृश्चिक-आज घर व बाहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में भाग-दौड़ करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको सावधानी के साथ चलना होगा। अन्यथा हानि होगी। सेहत के लिए दिन मध्यम रहने के संकेत दे रहा है। अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें। नौकरी में भी सामान्य है।

 

धनु -आज मन और विश्वास को बढ़ाने वाला होगा। क्योंकि आज कई कामों में अच्छा करेंगे। जिससे खुशी मिलेगी। जातक मौके का पूरा फायदा उठाने की ताक में रहते हैं। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल होगा। नौकरी में विरोधी पक्ष की चाल से परेशान होगे। ध्यान देने की जरूरत होगी।

 

मकर -लोगों के बदलते व्यवहारों से परेशान होगे। ऐसा लगेगा कि लोगों का विश्वास करने लायक नहीं हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में बढ़त बनाने में सक्षम होगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ कुछ बातों में तनाव से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। संतान की सफलता से खुश होंगे।

 

कुंभ -आज के दिन अपने उपयोग की कुछ नई वस्तुओं को खरीदने में ध्यान देगे। क्योंकि आज आपके पूंजी में वद्धि दर्ज होगी। जिससे आप खुश होगे। फिल्म, खेल, संगीत, कानून के कामों में अच्छी बढ़त की स्थिति होगी। यदि आप शादी सुदा हैं। तो आपको संतान की तरफ से कोई उम्मीद के अनुसार समाचार प्राप्त होगा।

 

मीन-आज का दिन एक नहीं कई कामों में अच्छे परिणाम देने वाला होगा। जिससे आप खुश होगे। परिवार के साथ तालमेल को स्थापित करने की कोशिशें आज परवान चढ़ सकती हैं।इस राशि के जातक राजनैतिक, सामाजिक, तकनीक, चिकित्सा के क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। इन आज के दिन दूर दराज के क्षेत्रों में कामों को पूरा करने के लिए जाना पड़ सकता हैं।

Related posts

Budaun : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग के कटे दोनों पैर ,जिला अस्पताल रैफर

newsvoxindia

बरेली पुलिस तलाशती रह गई, यूपी एसटीएफ ने धर दबोचा, एक करोड़ कीमत की  स्मैक वरामद ,

newsvoxindia

मुस्लिम समाज ने कांवड़ियों का  फूल वर्षा के साथ किया स्वागत ,

newsvoxindia

Leave a Comment