नेशनल

भगवान गणेश जी को चढ़ाएं दुर्वांकुर होगी सुख समृद्धि की प्राप्ति ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement
-आज विशेष
चंद्रमा मंगल ग्रह की  मेष राशि में गतिशील होगा।आर्थिक लाभ के लिए बुध मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें, और साथ ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें। दूब घास चढ़ाएं। रोग शांति के लिए गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। किन्नरों को हरी वस्तु दान करें‌,
देखिए आज का पंचांग
विक्रमी संवत – 2079
शाके – 1944
मास – कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष
दिन -बुधवार
तिथि -तृतीय तिथि
नक्षत्र-  भरणी नक्षत्र
योग – वज्र योग
करण – -वणिज करण
किसी भी शुभ कार्य का समय का
लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:12 से 9:05 तक
शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 10:32 से 11:59 तक
चर, लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:52 से शाम 5:45 तक
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
जानिए आज का अपना राशिफल
मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।
वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा  द्वादश गोचर के जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।
मिथुन-  आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।
कर्क- चन्द्रमा का दशम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।
सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का नवम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।
कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर अष्टम व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।
वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करे।
धनु- चन्द्रमा आज मेष तक राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।
मकर- गुरु के तृतीय व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।
कुंभ- आज मेष में चन्द्रमा व गुरु मीन में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मीन- चन्द्रमा का मेष  राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

19 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

21 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

22 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

22 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

22 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

22 hours