बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो सीटों पर हुई मतगणना में बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को बड़े अंतर के मतों से हरा दिया। श्री छत्रपाल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के संगठन के साथ कार्यकर्ता को दिया है। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने मतगणना के शुरुआत से ही लगभग 30 हजार वोटों से लीड ले रखी थी और यह सिलसिला अंत तक जारी रहा।
Advertisement
कार्यकर्ताओं ने छत्रपाल गंगवार की जीत पर बनाया जश्न
भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार की जीत पर उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया । खबरों के मुताबिक छत्रपाल गंगवार के घर पहुंचने पर उनके कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाने के साथ आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उनके घर पहुंचें।
बरेली में जीत का रहा यह अंतर
भाजपा के छत्रपाल गंगवार सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 34804 वोट से हराया।
छत्रपाल गंगवार को कुल 567127 वोट मिले , जबकि प्रवीण सिंह ऐरन को कुल 532323 वोट मिले।
आंवला लोकसभा सीट पर नीरज मौर्य का कब्जा
आंवला लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया है। भाजपा प्रत्याशी को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के लिए बड़ा झटका लगा है। सपा के नीरज मौर्य को 492515 वोट मिले है। उनके प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र कश्यप को 476546 बदायू और आवला सीट पर देखने को मिला। आवला में नीरज मौर्य 16026 वोटों से आगे, कुल वोट- 492515 ,धर्मेंद्र कश्यप 16026 वोटों से पीछे, कुल वोट- 476546 बीजेपी इसी तरह का मुकाबला बदायू में भी देखने को मिला।
बदायू में इंडिया गठबंधन आदित्य यादव 33194 वोट से आगे रहे उनको कुल वोट 431444 मिले वही बीजेपी के दुर्गविजय सिंह शाक्य को 398250 वोट मिले वो 33194 वोट से पिछड़ गए थे। बरेली में परसाखेड़ा वियर हाउस में आठ बजे मतगणना शुरू हुई। बरेली की सबसे चर्चित सीट इस बार फिर सुर्खियों में रही आठ बार जीत का परचम लहरा चुके संतोष गंगवार के बाद अब सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव में पहली बार हाथ आज़मा रहे छत्रपाल गंगवार ने भी नवी बार आखिरकार जीत की इबारत लिख डाली।
देखें बरेली सांसद का यह वीडियो
बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को 417781 वोट मिले जिसमे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को 383604 मत पड़े जिसमे 34177 छत्रपाल गंगवार ने प्रवीण सिंह ऐरन को मात देकर नवी बार जीत की इबारत लिख डाली। सुबह से ही चर्चाओ का बाज़ार गर्म रहा लोग अपने -अपने अनुमान लगाकर लोग कभी भाजपा की झोली में सीट डालते थे तो कभी इंडिया गठबंधन के खाते में लेकिन मंगलवार दोपहर तक लोगो के अनुमान पर विराम लग गया। दोपहर बाद आवला और बदायू के कड़े मुकाबले में मीडियाकर्मियों के फोन घनघनाने लगे लोग घड़ी -घड़ी फोन करके आवला और बदायू का हाल जान रहे थे।
पीलीभीत में जितिन ने जीत हासिल की
पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा सीट से bjp प्रत्याशी जितिन प्रसाद जीत 1,57,786 मतों से विजय हासिल की। जितिन प्रसाद ने यह जीत सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी को हराकर यह जीत हासिल की। वहीं मीडिया से रुबरु होकर चुनाव के दौरान पीलीभीत को मुम्बई पेरिस वाले बयान पर कहा अब पीलीभीत में विकास की गंगा बहेगी।
बदायूं में सपा ने परचम ने लहराया
बदायूं सीट पर सपा के आदित्य यादव ने भाजपा के दुर्विजय शाक्य को भारी मतों से हराकर चुनाव जीत लिया। हालांकि इस सीट पर फाइट अंतिम चरणों तक चलती रही। कभी जीत आदित्य के पास जाती हुई दिखी तो कभी जीत शाक्य के पास जाती भी दिखी थी। अंत में आदित्य भाजपा के उम्मीदवार को हराने में सफल रहे।
शाहजहाँपुर के सांसद बने अरुण सागर
शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर 54521 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ज्योत्स्ना गोंड़ को हराया है। जीत के बाद मत करना स्थल से बाहर निकलते वक्त वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उनके साथ मौजूद रहे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर में तो हमने जीत हासिल कर ली है। लेकिन उत्तर प्रदेश में हमने अधिक आत्मविश्वास के चलते अपनी कई सीट गवाई है और यूपी में हारी हुई सीटों की हर को हम स्वीकार करते हैं। वही शाहजहांपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी अरुण सागर ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है तो वह आगे विकास के उसे काम को पूरा करेंगे जो अधूरा रह गया है।