News Vox India
धर्मनेशनलशहर

शरीर में सरसों के तेल की करे मालिश रोग होंगे दूर बरसेगी सुख- समृद्धि ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

आज विशेष 
आज चंद्रमा प्रातः 9:04 पर वृश्चिक राशि से निकलकर के गुरु की धनु राशि में प्रवेश करेगा। जो अत्यंत मंगलकारी होगा। आज शनिवार में सरसों के तेल का चौमुखी दीपक शनिदेव के सम्मुख जलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें। पीपल की परिक्रमा करें। गरीबों को दान करें। सरसों के तेल की शरीर में मालिश करें। ऐसा करने से रोग, दोष, दुख सभी दूर होंगे और सुख संपदा प्राप्त होगी।
Advertisement
जानिए आज का राशिफल
मेष -पैसों की बरसात होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी धार्मिक काम पर पैसा खर्च करेंगे, तो जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सौभाग्य की वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर समय है।
वृष-आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें।
मिथुन- मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। दोस्तों के साथ खुश रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। विचारों में काल्पनिकता का समावेश होगा। बेहतर होगा इसका इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
कर्क-ऑफिस में काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें ।
सिंह-आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।
कन्या -अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक काम को पूर्ण करने का प्रयास करें।
तुला- बिजनेस में धन लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।
वृश्चिक- कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
धनु -आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत खराब हो सकता है।
मकर -अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।
कुंभ -आज के दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।
मीन -आज का दिन धन के मामलों में बेहतर रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

Related posts

आपके मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज के तैयार है यह पांच वेब सीरीज़ ,

newsvoxindia

पेट्रोल पंप मालिक से लूट के मामले में दो सगे भाइयों सहित चार गिरफ्तार , लूट की रकम भी बरामद

cradmin

मंडलायुक्त ने बकाया गन्ना भुगतान के लिए  चीनी मिलों को दिए कड़े निर्देश, मिलों पर किसानों का है करोड़ों बकाया ,

newsvoxindia

Leave a Comment