Rampur News :भाजपा की राष्ट्रवादी और विकास की विचारधारा है :  मुख्तार अब्बास नकवी 

SHARE:

मुजस्सिम खान ,

यूपी के  रामपुर की शहर विधानसभा 37 पर उप चुनाव हो रहे हैं जिसको लेकर भाजपा पूरी तरह से अपनी ताकत झौंक रही है जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही सरकार के मंत्रियों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया है इसी क्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी क्षेत्र  में  आयोजित हुई खिचड़ी पंचायत में पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है। इस मौके पर  मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए  प्रतिवद है। हमे अपेक्षा  है कि भाजपा के साथ सभी समाज के लोग जुड़े। वह खुद भी यहाँ से चुनाव लड़े है लेकिन  अब वह  इस क्षेत्र से  कोई चुनाव लड़ने  नहीं जा रहे है। लेकिन लोगों के विकास और विश्वास के लिए लिए वह लगातार काम करते रहे है। चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि  विचारधारा का है। भाजपा की विचार धारा राष्ट्रवादी और विकास धारी विचार धारा है।

 

रामपुर शहर विधानसभा 37 क्षेत्र में स्थित गांव ककरौआ मे भाजपा की खिचड़ी पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा यूपी के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सांसद घनश्याम सिंह लोधी एवं पार्टी प्रत्याशी आकाश सक्सेना शामिल हुए। खिचड़ी पंचायत मैं सभी भाजपाई चारपाईयों पर बैठे तो वही उन्होंने गन्ने को चूस कर उसकी मिठास का भी लुफ्त उठाया है। फिर उसके बाद खिचड़ी भोज का भी जमकर स्वाद चखा गया इस बीच मुख्तार अब्बास नकवी मीडिया से रूबरू हुए जहां पर उन्होंने विरोधियों पर जमकर जुबानी हमला भी बोला है। नकवी की मौजूदगी से भाजपाई गदगद नजर आए और बड़ी मैं कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए।राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी पार्टी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के लिए अपनी स्पीच के माध्यम से वोट मांगे तो वही सरकार की उपलब्धियों को भी कार्यक्रम मैं मौजूद लोगों के सामने गिनाना नहीं भूले।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!