यूपी के गाजियाबाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। जब यात्रा लोनी पहुंची तो यंहा कोंग्रेसियों ने भारत जोड़ों यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान हजारों लोगों की उपस्थिति दिखी। लोनी पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साथ मंच को साझा किया। मंच पर इस दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका और राहुल के बीच भाई बहनों के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री दिखाई दी , जिससे साफ प्रतीत हुआ दोनों भाई बहनों में एक दूसरे के प्रति कितना लगाव है। प्रियंका गांधी ने मंच से राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई मुझसे आप पर सबसे ज्यादा गर्व है।
देखिये यह वीडियो
इस बीच लोग प्रियंका की बात पर पब्लिक ताली बजाकर प्रियंका की बात पर अपनी सहमति देती नजर आई। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि उन्हें रोकने के लिए पूरे सत्ता का जोर लगाया गया। सरकार ने राहुल की छबि को ख़राब करने के लिए हजार करोड़ रुपए खर्च किये। लेकिन राहुल सच्चाई से पीछे हटे नहीं। राहुल पर सरकार ने कई एजेंसी उसके पीछे लगाई लेकिन उनके भाई का सरकार कुछ नहीं बिगाड़ पाई। उनका भाई एक योद्धा के रूप में आप लोगों के लिए लड़ाई कर रहा है। प्रियंका गांधी ने अडानी अम्बानी परिवारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि अम्बानी -अडानी ने बड़े से बड़े नेता खरीद लिए। सभी पीएसयू , मीडिया खरीद लिए पर उनके भाई को खरीद नहीं पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।


बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होने के साथ कई हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद दिल्ली के रास्ते यूपी के गाजियाबाद में आज प्रवेश किया है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने अपने यात्रा के दौरान यूपी के कई जिलों को कवर करेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी। हालांकि इस यात्रा को राजनीतिक पंडित कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित होने की बात कह रहे है। वह यह भी मान रहे दक्षिण भारत में कांग्रेस को इस यात्रा से नई ऊर्जा मिलने वाली है।