News Vox India
नेशनलराजनीति

उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट , लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा फेरबदल

स्वरूप पुरी ,
Advertisement
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा हाईकमान ने तमाम संभावनाओं के मद्देनजर बड़ा फेरबदल किया है।  भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष  की जिम्मेदारी मदन कौशिक से लेकर  महेंद्र भट्ट को दी है।  अब  महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वह भाजपा के टिकट पर  बदरीनाथ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट प्रदेश युवा मोर्चे के अध्यक्ष भी रह चुके है|इस बार वह  विधानसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि पूर्व में भी कई बार महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने की खबरें आई थी लेकिन इस बार उन्होंने तमाम अटकलों को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष का ताज पहने में सफल हो गए है।
भट्ट के सामने अब 2024 के चुनाव की बड़ी चुनोती है. पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट आरएसएस में मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा के नेता हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने सम्बन्ध में जानकारी दी है।
जानिए महेंद्र भट्ट का राजनीतिक सफर : 

– 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला।
-1997 में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
-1998 से 2000 में उत्तरांचल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
-2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवा मोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
-2002 से 2005 तक युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य-हिमाचल  एवं महाराष्ट्र युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभाला।
– 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में 39 नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला।
-2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व, प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।
-2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे।
– 2012 से 2014 तक दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी रहे।
– 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा मं प्रदेश मंत्री रहे।
– 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे।
-2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।
– रामजन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।
– उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

Related posts

क्या पाकिस्तानी एक्ट्रेस की वजह से सानिया -शोएब के संबंध तलाक तक पहुंचे ?

newsvoxindia

उपजा प्रेस क्लब पर हुआ दीपावली पूजन,

newsvoxindia

बरेली: मनोज पांडे बोले कौन स्वामी प्रसाद मौर्य ,मैं नहीं जानता,

newsvoxindia

Leave a Comment