-आज विशेष
आज कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा है। आज के दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। सबसे खास बात तो यह है कि इस बार प्रीति योग और आयुष्मान योग के संयोग में यह पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में गोवर्धन भगवान की स्थापना,पूजा करने से अनंत कृपा प्राप्त होगी। और सभी मनोवांछित इच्छाओं की पूर्ति होगी।
आज का राशिफल (Aaj ka rashifal)
मेष –बाहर जाते समय सावधान रहें। किसी अजनबी से बहस हो सकती है। जोखिम भरे काम करते समय लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन की समस्या दूर हो सकती है।
वृषभ – आज इस राशि के जातकों को शुभ सूचना मिलेगी। कारोबार में उन्नति होगी। नया काम अच्छा रहेगा। दफ्तर के सहयोगियों से प्रेम भाव बना रहेगा। तनाव न लें, गुस्से से दूर रहें। अपने लक्ष्य पर फोकस कर पाएंगे। खुशी के अवसर मिलेंगे।
मिथुन – रिश्तेदारों के साथ मधुरता रहेगी। अपने परिवार के साथ आगामी दिनों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। जरा-जरा सी बात पर गुस्सा होना ठीक नहीं है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। किसी काम में व्यवधान हो सकता है।

कर्क – अजनबी लोगों की वजह से आपके नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। वाहन चलाते समय अलर्ट रहें। भाई-बंधुओं के साथ किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है। जरूरी काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
सिंह – आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। किसी काम को लेकर चल रही टेंशन दूर हो सकती है। आपको अच्छी खबर मिलेगी। संभलकर खर्च करना होगा। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी।
कन्या – दफ्तर के कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक हो सकता है।
तुला – आज रिश्तेदारों से मुलाकात करने जा सकते हैं। किसी से किया गया वादा निभा सकते हैं। बच्चों के साथ खेलकूद में शामिल होंगे। दिन मौजमस्ती में कटेगा। आपकाे नए स्रोत से आय होगी, धन संबंधी समस्या दूर होगी।
वृश्चिक – अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की सफलता से खुश रहेंगे। अच्छी खबर मिलने से प्रसन्न रहेंगे। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। आपका दिन आज बेहद खुशनुमा रहेगा। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं।
26-10-2022 : (Aaj ka rashifal)
धनु – जान-पहचान वालों से मुलाकात होगी। आज किसी अनजान व्यक्ति के साथ विवाद हो सकता है। ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीज सतर्क रहें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी आय स्थिर रहेगी। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा।
मकर -आज कोई मित्र आपको किसी काम में उलझा सकता है। सामाजिक समस्या खड़ी होगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। तर्क-वितर्क से दूर रहें।
कुंभ – आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों से भेंट होगी। परिजनों को अपनी समस्या बता सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। खानपान में नियंत्रण रखें। तनाव कम होगा।
मीन – निवेश को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर ध्यान दें। करियर संबंधी समस्या दूर होगी। शुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक लोगों से मेलमिलाप होगा।