News Vox India
नेशनलशहर

मध्यप्रदेश में 1004 करोड़ की लागत से बनी सबसे लम्बी सुरंग , जानिए यह खबर ,

 

एमपी। मध्यप्रदेश को प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग की सौगात मिली है । 1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी मोहनिया टनल का लोकार्पण गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया। टनल झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है।लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी छोर पर हुआ। मोहनिया टनल की कुल लंबाई 2280 मीटर है, जो 6 लेन की हैं। थ्री लेन आने के लिए और थ्री लेन जाने के लिए है। सुरंग को अंदर आपस में 7 स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास दिए गए हैं। अगर कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे, तो आसानी से लौट सकता है।

Advertisement

 

 

सेफ्टी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं।टनल बन जाने से रीवा-सीधी के बीच 7 KM की दूरी घट गई है। आना-जाना आसान होने से 45 मिनट का वक्त भी बचेगा। टनल जंगली जानवरों की सेफ्टी में भी मददगार है। दरअसल, अब घाट का रास्ता बंद होने से जंगली जानवर अपने एरिया में खुलकर घूम-फिर पा रहे हैं। सुरंग की शुरुआत में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। सीधी के छोर पर जहां सुरंग समाप्त होती है, वहां ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। इस नहर से उत्तर प्रदेश राज्य को पानी दिया जाता है। काफी मशक्कत के बाद नहर को बंद कर चार महीने में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है।

Related posts

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बरेली दौरे की देखिये यह शानदार फोटो ,

newsvoxindia

मीडिया वैलफेयर एसोसिएशन कार्यक्रम में मुजस्सिम सहित कई पत्रकार हुए सम्मानित, 

newsvoxindia

भाजपा  किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की दुकान में लगी आग, अज्ञात के खिलाफ शिकायत 

newsvoxindia

Leave a Comment