News Vox India
धर्मनेशनलशहर

प्रीति योग में आज मां लक्ष्मी की पूजा करेगी मंगल ऐसे करें आराधना ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मेष राशि में स्थित है। यह मंगल ग्रह की राशि है।आज माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना रोग व भय मुक्त करेगी। शुक्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र पहने। और सफेद वस्तुओं का दान करें। हो सके तो मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- वैशाख मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- प्रतिपदा तिथि प्रातः 8:28 तक उपरांत द्वितीय तिथि

दिन-शुक्रवार

नक्षत्र-भरणी नक्षत्र

योग- प्रीति योग

करण- वब करण

राहुकाल- प्रातः 10:34 से 12:11 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 05:43 से शाम 10:34 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह
12:11 से 1:48 तक

चर का चौघड़िया मध्यान्ह 5:03 से शाम 6:40 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

*जानिए आज का राशिफल*

मेष – मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।

वृष – मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है।

मिथुन – मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वाथ्य का ध्यान रखें।

कर्क – मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयेाग रहेगा।

सिंह – मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। यात्रा के योग हैं।

कन्या – संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला – मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान भी रखें।

वृश्चिक – संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु – मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद-परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

मकर- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और आय के साधन भी बनेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ – मन शान्त तो रहेगा। फिर भी धैयशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों के साथ नए कारोबार की शुरुआत करेंगे।

मीन – मन अशान्त तो हो सकता है। वाणी में मधुरता भी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा

Related posts

मौलाना  तौकीर रज़ा ने लालकृष्ण आडवाणी के भारत रत्न देने पर जताया एतराज

newsvoxindia

ओल्ड इज गोल्ड :  पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने बसपा ज्वाइन कर टिकट के लिए पेश की दावेदारी 

newsvoxindia

नाथ कॉरीडोर योजना के अंतर्गत  धोपेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शुरू,,

newsvoxindia

Leave a Comment