नेशनल

शुभ योग में करें आज भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना चमकेगा सौभाग्य ,जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे,

Advertisement
-आज विशेष
आज कर्क राशि में प्रातः 10:29 तक चंद्रमा रहेगा उपरांत सूर्य की सिंह राशि में गतिशील होगा। साथ ही आज शुभ योग व्याप्त रहेगा। जो किसी भी कार्य के लिए और पूजा पाठ के लिए बहुत ही शुभ सूचक माना जाता है।धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से शिवजी का अवश्य स्नान कराए। आज भगवान विष्णु की पूजा उपासना भी सौभाग्य को चमकाएगी। रोग शांति के लिए पीले वस्त्र पहने पीली वस्तुओं का दान करें।
*देखिए आज का पंचांग*
विक्रमी संवत – 2079
शाके – 1944
मास -कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष
दिन -बृहस्पतिवार
तिथि – दशमी तिथि
नक्षत्र – अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 10:29 तक उपरांत मघा नक्षत्र
योग -शुभ योग
करण -विष्टि भद्र करण
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
*किसी भी शुभ कार्य का समय*
शुभ का चौघड़िया 6:17 से 7:42 तक
चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10: 34 से 2:46 तक
शुभ, अमृत, चर, का चौघड़िया शाम 4:12 से रात्रि 8:46 तक
*जानिए आज का अपना राशिफल*
मेष-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। छोटी सी गलती से आज बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आरधना सहयाक होगी।
वृषभ-छोटी छोटी बातो पर क्रोध आना आज आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा।
मिथुन-व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे।
कर्क-विवाह योग्य जातको कें लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।
सिंह-सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अधिकारी आपके वाक्चातुर्य से प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कन्या-कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
तुला-आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती हे। आप की सोच बदलने की जरूरत है।
वृश्चिक-समय उत्तम है। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें।
धनु-सफलतादायक समय चल रहा है। कारोबार में नए लाभ के अवसर आएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। यात्रा हो सकती है।
मकर-कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।आपमें से कई के निकटतम लोग ही नहीं चाहते की वे आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहें।
कुंभ-राजकीय कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग है।
होंगे। किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मीन- आज चन्द्रमा का पंचम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

2 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

5 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

5 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

6 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

6 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

6 hours