नेशनल

आज शुभ योग में भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करेगी बुद्धि- विवेक जागृत ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मीन राशि में विचरण करेगा। आज शुभ योग है और बृहस्पतिवार भी। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा उपासना बुद्धि विवेक को जागृत करेगी और सफलता के मार्ग भी खुलेंगे। आज व्रहस्पतिवार में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना समस्त मनोरथों को पूर्ण करेगी। केले पर जल अर्पण करें। मुनक्का औरआंवले का भोग लगाएं। बृहस्पतिवार व्रत की कथा पढ़ें। पीले पीले वस्त्र धारण करें और दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग शांत होंगे।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2079

शाके-1944

मास- फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- चतुर्थी तिथि

दिन-गुरुवार

नक्षत्र- रेवती नक्षत्र

योग- शुभ योग

करण- वणिज करण

राहुकाल- मध्यान्ह 1:51 से 3:16 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:45 से 8:10 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 11:01 से मध्यान्ह 3:16 तक

शुभ, अमृत,चर, का चौघड़िया शाम 4:42 से रात्रि 9:16 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का राशिफल

मेष -सेहत अच्छी होगी। व्यापारियों को कारोबार में सजगता रखने की जरूरत है। ध्यान रखें लेन-देन में कोई चूक ना हो, धन की दशा में सुधार होगा. परिवार की समस्या में सुधार होगा।

वृषभ -आकस्मिक धन लाभ का योग है। काम में लापरवाही से नौकरी खतरे में भी आ सकती है. व्यापार को लेकर रचनात्मक करने की जरूरत है। संपत्ति संबंधी मामले हल होंगे। परिवार के सभी लोग एक दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर हैं।

मिथुन-अपनी सेहत का ध्यान रखें। करियर में सुधार होगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में विवादों से बचें। राहत के लिए पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। परिवार के साथ तनाव के क्षणों से दूर होकर हंसी मजाक करें।

कर्क-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों को कारोबार में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वियों की पॉलिसी भी परखते रहें। सरकारी काम-काज में भी कठिनाई का दौर है, थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाएं।

सिंह -धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य को लेकर कान में दर्द की तकलीफ आज और बढ़ सकती है। यात्रा के योग बनते हैं। परिवार में विवाद से बचें। परिवार में सबको साथ लेकर चलें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।

कन्या-परिवार में विवाद हो सकता है। युवा उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए अपनी तैयारी और बढ़ाएं. कठिन विषयों पर फोकस करें। विद्यार्थी शिक्षकों की सलाह से अपने महत्वपूर्ण विषयों में अभ्यास बढ़ाएं।

तुला-जीवन में प्रेम की शुरुआत होगी। युवा अगर सैन्य विभागों की सरकारी नौकरी में प्लेसमेंट चाहते हैं तो तैयारी का स्तर और परिश्रम बढ़ाएं. स्वास्थ्य की स्थितियां अनुकूल रहेंगी। करियर की स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक-जिम्मेदारियां उठानी पड़ेंगी। स्वास्थ्य को लेकर सिर के पीछे दर्द, सिर दर्द या कमर दर्द में तकलीफ होने की आशंका है। घर में बड़े भाइयों से संबंध सुधारने की जरूरत है। परिवार की समस्या में सुधार होगा। करियर में स्थिरता आएगी।

धनु -करियर में कोई शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। कुछ खरीददारी करेंगे, रुके काम पूरे होंगे। संतान से सहयोग मिलेगा।

मकर -अपनी सेहत का ध्यान रखें। बड़े व्यापारी लेन-देन में पारदर्शिता रखकर ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता दें। हेल्थ में लगभग दिन सामान्य ही रहने वाला है, लेकिन मां की सेहत को लेकर विशेष अलर्ट रहने की जरूरत है।

कुंभ-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार में प्यार से सभी को प्रसन्न रखें, बातचीत में सौम्यता बनाए रखें। सेहत में आज गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत के लिए सतर्क रहें। अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है।

मीन -धन की प्राप्ति होगी। छोटी यात्रा के योग हैं। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बनती है तो भागीदारी कम से कम करें। घर में छोटे लोगों के साथ सामंजस्य बढ़ाएं। महिलाओं को हार्मोनल दिक्कतें होने की आशंका है, डॉक्टर की सलाह पर दवाई लेकर निदान पा सकते हैं।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन ,प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रही मौजूद

बरेली। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को  आई एम ए हाल में एक विशाल महिला…

18 hours

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल के लिए मांगे वोट

कांग्रेस बसपा पर लक्ष्मी जी का नाम लेकर  साधा निशाना सीएम ने उत्तराखंड के वोटरों…

19 hours

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आंवला।  थाना पुलिस ने थाने में पॉस्को  एक्ट अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे का वांछित…

20 hours

जितिन प्रसाद  बोले -हो रहा है विपक्ष का सूपड़ा साफ

बरेली : विपक्ष का सूपड़ा साफ होनें वाला हैं गांव से लेकर शहर तक एक…

22 hours

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,तीन घायल

मीरगंज ।  धनेटा शीशगढ़ रोड़ पर आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरसल…

22 hours

विधायक एमपी आर्या ने मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

देवरनिया । ब्लाक दमखोदा के कुंडा कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में हाई…

23 hours