नेशनल

ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ग्रहण काल में करें राम राम का जप, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

आज विशेष-

आज सूर्य ग्रहण है वैसे तो सूतक प्रातः 4:30 बजे से लग जाएगा‌। लेकिन ग्रहण शाम को 4:32 से शुरू होगा जो शाम 6:26 तक जारी रहेगा। आज मंगलवार भी है ऐसे में ग्रहण काल के दौरान राम राम का स्मरण करते रहे। तो सभी कार्य निश्चित ही पूरे होंगे। आगामी कैरियर में बेहद ही उन्नति प्राप्त होगी।

 

मेष राशि –आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी मित्र के साथ बहस का सामना करना पड़ सकता है। सूर्यग्रहण के चलते आज इन राशियों को सावधानी रखनी होगी। तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्य में विलंब होने से दिक्कत होगी।

वृषभ – आज अपने साथियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जरूरी जानकारी मिलेगी। कामकाजी लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुटिल लोगों से सावधान रहना होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर अनबन की संभावना है।

मिथुन – ज्यादा तनाव लेना ठीक नहीं है। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। नए काम की शुरूआत न करें। पुराने जान पहचान वालों से मुलाकात होगी। सेहत संबंधी समस्या के कारण कार्य प्रभावित होंगे।

कर्क – संभलकर खर्च करना होगा। आज परिवार के किसी सदस्य से उलझ भी सकते हैं। नया वाहन खरीदेंगे। आपको कारोबार में लाभ होगा। परिश्रम का फल मिलेगा। संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह – आज किसी काम में हानि हो सकती है। आपको अनजान लोगों से मेलजोल रखना भारी पड़ सकता है। युवाओं को लाभ होगा। मनमाफिक व्यंजन का स्वाद ले पाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से विवाद होने की संभावना है।

कन्या – रूके हुए कार्यो को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। आय से अधिक खर्च न करें। आज का दिन अच्छ रहेगा। वैवाहिक दंपत्ति सुख पूर्वक रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। तनाव कम हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला – आज किसी जरूरी कागजात के गुम होने से समस्या बढ़ेगी। पुराने विवाद दूर होंगे। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक – किसी से तर्क-वितर्क न करें। आपको नए लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। शासकीय नियमों का पूरा पालन करें। वाहन आदि काे सावधानी से चलाएं। कल कारखानों में काम करने वालों को उन्नति मिल सकती है।

धनु – सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आपको आज लाभ होगा। जरूरी न हो तो यात्रा को टालने का प्रयास करें। विदेश यात्रा संबंधी कुछ समस्या दूर हो सकती है। जोखिम लेने से बचें। विरोधियों से सतर्क रहें। धन लाभ होगा।

 

मकर -किसी करीबी से बहस के बुरे परिणाम मिल सकते हैं। तनाव रहेगा। अज्ञात स्रोत से लाभ होगा। परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। परिवारजनों के बीच आपकी छवि अच्छी रहेगी। सावधानी से खर्च करें।

कुंभ – सूर्यग्रहण के चलते इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। सूतक काल शुभ कार्य न करें। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। आपको लाभ होगा।

मीन – कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर संबंधी समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। अपने विचारों में उत्कृष्टता लाएं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। मित्रों के साथ काफी समय व्यतीत हो सकता है। किसी काम में लाभ होगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बुझिया जनूबी में ग्रामीणों ने सात मई को होने वाले मतदान बहिष्कार की निकाली रैली रोड नहीं तो वोट नहीं

भोजीपुरा। गांव बुझिया जनूबी में सड़क निर्माण को लेकर मतदान बहिष्कार की रैली निकालना ग्रामीणों…

5 hours

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर ,घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान हुई मौत

शीशगढ़ ।रोड किनारे पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर…

5 hours

मोटरसाइकिल एजेंसी के ताले तोड़कर हजारों की हुई चोरी

आंवला।  सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम व चेक पोस्ट हरदासपुर में मोनू गुप्ता की हीरो…

7 hours

भाजपा ने एनजीओ सम्मेलन करके माँगा जन -समर्थन

बरेली। भाजपा ने रविवार को  एनजीओ सम्मेलन खुशहाली सभागार में आयोजित किया गया जिसमें वन…

8 hours

अखिलेश का भाजपा पर तंज : बरेली की जनता सुरमा लगाकर भाजपा को करेगी विदा

2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव  मोदी की फिल्म हो गई है फ्लॉप  बरेली। …

8 hours

सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के लिए मांगे वोट,बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

सीएम ने सपा -कांग्रेस -बसपा को लिया निशाने पर , सीएम ने अपने भाषण में…

8 hours