नेशनल

विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान , मतदातों ने ताली बजाकर दी शाबासी

Advertisement

गवान स्वरूप राठौर ,

शीशगढ़।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत बहेड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी हुआ।लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरे भी सामने आई।जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं।थाना शीशगढ़ की चौकी बंजरिया में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची।उसनें ससुराल जाने से पहले मतदान किया।मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

 

 

 

थाना शीशगढ़ के गाँव बंजरिया में गुरुवार रात सपना चौहान की बारात आई थी।शादी की रस्मे पूरी होने के बाद शुक्रवार सुवह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कमपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची।उसनें मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी दी।मतदान केन्द्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया।दुल्हन के पिता पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई से पहले सपना ने मतदान करने की इच्छा जताई।

 

 

इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की,वे भी तैयार हो गए।दूल्हा पक्ष की सहमति मिलने के बाद ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया।इसके बाद विदा  होकर शेरगढ़ के गाँव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पूर्वी में एक साथी चोर को पुलिस ने दबोचा

फतेहगंज पूर्वी।फतेहगंज पूर्वी में करीब आधा दर्जन हुई चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातो से क्षेत्र में…

9 hours

मेंटिनेन्स कार्य की वजह से सोमवार को 8 घंटे बन्द रहेगा जाफरपुर उपकेंन्द्र

शीशगढ़। सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जाफरपुर विधुत उपकेंन्द्र…

10 hours

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मातृ दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

बरेली। स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका* विषय पर चौपला रोड, बरेली…

12 hours

बड़े वाहनों की इंट्री से कस्बे के मुख्य चौराहा पड़ाव पर लगा भीषण जाम

भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़। व्यापारियों की माँग पर पुलिस ने पिछले दिनों नगर के मुख्य…

12 hours

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सफल बनाने का बताया गया मंत्र

आंवला। विश्व हिन्दू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति का मई माह में…

12 hours