News Vox India
नेशनलयूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

भाजपा ने बूथ अध्यक्षों का किया सम्मेलन

बरेली ।  निर्मल रिजॉर्ट मिनी बाईपास में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य रहे। बैठक में शहर विधानसभा के शहर विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्र एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बूथ अध्यक्षों की वजह से ही 2014 से अब तक लगातार भाजपा की सरकार बनती आई है और अब पुनः 2024 में भी आप सभी बूथ अध्यक्षों के कारण ही प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। आप सब आप सब भाजपा भाजपा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष सबसे अग्रणी होता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा देश का मान व सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। मोदी जी ने अपने कार्यकाल में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली, हमेशा देश की सेवा में लगे रहे। निरंतर देश का सम्मान बड़ा रहे हैं आज लाल चौक पर हम तिरंगा फहरा रहे हैं यह सब कार्यकर्ताओं के दम पर चलने वाली पार्टी और बूथ अध्यक्षों की बदौलत है।

 

 

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा हमारा कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से लगा हुआ है। अगर कार्यकर्ता किसी के पास है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पास है। भाजपा में ही बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है और तहसील प्रचारक देश का प्रधानमंत्री बनता है। आज प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं है और जहां गुंडागर्दी नहीं है वहीं समृद्धि आती है।

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सभी बूथ अध्य्क्ष अपने अपने बूथ को मजबूत करें व पन्ना प्रमखो को सक्रिय कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाये। कैंट विधायक संजीत अग्रवाल ने सभी से भारी बहुमत से जीतने की अपील की ।महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने संबोधित करते हुए कहा गया अबकी बार 400 का नारा लगाया प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीतने की अपील की।

 

लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आप सभी बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में यहां आए हैं आपसे मैं आग्रह करता हूं कि आप प्रत्येक मतदाता के घर जाएं और उनके घर के मुखिया से कहे की मोदी जी ने आपके लिए प्रणाम भेजा है यह संदेश मेरी तरफ से सभी को देना। सभी बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुखों के साथ काम को बांट कर उनसे मतदान करवाने का काम करें। बरेली लोकसभा में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा सभी बूथ अध्यक्ष मजबूती के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करवाएं।
इस अवसर भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल,महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर के एम अरोरा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधानसभा संयोजक अनिल कुमार एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय पटेल ,लोकसभा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, नीलम जेठा,ज्ञान प्रकाश लोधी, विष्णु अग्रवाल, राजीव कश्यप, मनोज कपूर, गौरव गुप्ता,विक्रम सिंह विक्रम शर्मा, राजीव गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, संजीव शर्मा , राजकिशोर कश्यप, अनीस अंसारी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related posts

योगी सरकार के मंत्री  आशीष पटेल का  फतेहगंज पश्चिमी में हुआ जोरदार स्वागत ,

newsvoxindia

मेंटिनेन्स कार्य की वजह से सोमवार को 8 घंटे बन्द रहेगा जाफरपुर उपकेंन्द्र

newsvoxindia

रोटरी क्लब कन्याश्री योजना से मेधावी छात्राओं की पढ़ाई की राह करेगा आसान , बांटेगा साइकिल

newsvoxindia

Leave a Comment