News Vox India
नेशनलयूपी टॉप न्यूज़शहर

Big News: सैंथल में  सीएम योगी के जन्मदिन पर 111 फीट का केक कटने के साथ बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड 

बरेली | नवाबगंज के सेंथल में सीएम योगी के  50 वें जन्मदिन  को खासतौर पर बनाया जा रहा है | सीएम योगी के जन्मदिन पर विश्व का सबसे ऊंचा केक काटने की बात कही जा रही है |  बताया यह भी गया है कि केक बनाने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी | आयोजक आमिर जैदी ने केक को बनाने के शहर के नामी गिरामी बेकर की मदद ली है | केक को स्टील की फ्रेम और क्रेन की मदद से तैयार किया गया है | जानकारी के मुताबिक यह केक  रात 12 बजे के आसपास  काटे जाने की सूचना है | केक इंडोनेशिया में बनाये गए केक से काफी ऊंचा होने का भी दावा है  |
Advertisement
केक काटने के दौरान गिनीज ऑफ़ वर्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद होने की भी सूचना है   | केक समारोह के दौरान यूपी सरकार केबिनेट मिनीस्टर धर्मपाल सिंह के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद है | कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के मकसद से देशभक्ति गाने बजाये जा रहे है | केक समारोह को देखने के लिए सैंथल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है |
योगी फैन है आयोजक आमिर जैदी :
बरेली के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस  के दौरान आयोजक आमिर जैदी ने  बताया था  कि वह भाजपा से प्रभावित है और भाजपा के बैनर तले चुनाव भी लड़ चुके है | यह केक उनकी संस्था वर्ड पीस ट्रस्ट के बैनर तले बनाया जा रहा है  | यह केक विश्व के सबसे बड़े केक जो इंडोनेशिया 108. 27 फीट का बना था उससे ऊँचा बनेगा और यह सैंथल में बनाया जायेगा | उन्होंने  यह भी कहा कि सीएम योगी का पशु प्रेम जगजाहिर है | यह केक इसी प्रेम को समर्पित रहेगा | वही 2023 में भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैंथल में बने केक से बड़ा केक बनाया जाएगा |
111 फीट का है केक :
बरेली के सैंथल में कटने वाला केक 111 फीट  है जो इंडोनेशिया (108. 27 फीट  ) से बने केक से 2.73 फीट ऊंचा है | स्थानीय लोगों के मुताबिक केक बनाने की तैयारी 25 दिनों से चल रही थी | आज केक काटने की  वेला सीएम योगी के जन्मदिन पर आ गई | हम लोग इस काम से बेहद खुश है | उन्हें उम्मीद है उनके छोटे से कस्बे का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा |
केबिनेट धर्मपाल सिंह ने जैदी परिवार को दी शुभकमनाएं 
उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने सैंथल के साथ जैदी परिवार की तारीफ़ की | उन्होंने कहा कि  दुनिया के इतिहास में  आप लोगों का नाम दर्ज हो गया | सैंथल और जैदी परिवार के लोग इस रिकॉर्ड के साक्षी बने है | वास्तव में जैदी परिवार इस रिकॉर्ड का हक़दार है |

Related posts

शाहजहांपुर में जमकर हुआ वृक्षारोपण , सभी ने शहर को हरा भरा रखने का लिया प्रण ,

newsvoxindia

पूर्व विधायक केसर सिंह का बेटा विशाल  गिरफ्तार , बीडीए इंजीनियर की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा ,

newsvoxindia

आजम के बयान पर जेल मंत्री धर्मवीर का पलटवार , बोले देश संविधान से चलता है ,

newsvoxindia

Leave a Comment