News Vox India
नेशनलशिक्षा

Bareilly News:मदरसा जामिया नूरिया में मनाया गया योग दिवस , छात्रों ने योग के जरिये जाने स्वस्थ रहने के तरीके ,

 

उत्तर प्रदेश का बरेली शहर पूरी दुनिया में अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए  जाना जाता है | यहां जो होता है वह मुल्क के अन्य हिस्सों में उदाहरण के रूप में देखा जाता है | आज इसी उद्देश्य के साथ बरेली के मदरसा मदरसा जामिया नूरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया  | इस मौके इस मौके पर छात्रों ने अपने शिक्षकों और मदरसे के ऑफिस स्टाफ के साथ योगाभ्यास किया | मदरसा पहुंचे योगाचार्य ने छात्रों को योग करा कर उन्हें योग के ज़रिए स्वस्थ रहने के  भी तरीके सिखाये |
मदरसा के एक शिक्षक ने योग को स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया उन्होंने कहा कि इस्लाम मे योग के लिए कोई मनाही नही है इसे किसी धर्म से नही जोड़ना चाहिये दुनिया भर में आज लाखों लोग योग दिवस मना रहे है इसका श्रय भी हिंदुस्तान को जाता है| उन्होंने यह भी कहा कि नमाज को पांचो वक्त सही तरीके से पढ़ा जाए तो वह पूरी तरह से योग के समान होती है | वही मदरसे के एक छात्र ने बताया कि योग स्वस्थ्य रहने का माध्यम हैं योग करने से तन मन दोनों स्वस्थ्य रहते है | सभी को योगा करने के जरूर समय निकालना चाहिए |

Related posts

स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण की जन्मशताब्दी पर स्पेशल: बरेली शहर की शान थे निष्ठावान देशभक्त शान्ति शरण विद्यार्थी,

newsvoxindia

 सड़क दुर्घटना में घायल 8 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत,

newsvoxindia

धन प्राप्ति के लिए आज किन्नरों को करें दान और भगवान की गणेश की पूजा  ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment