नेशनल

आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट, 48 घंटे क्रिटिकल

Advertisement

 

 

लखनऊ : सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ को देखते हुए उन्हें सीधे आईसीयू में रखा गया है।

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जाता है कि डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे उनके लिए बेहद क्रिटिकल बताए हैं।
आजम खान को पोस्ट कोविड सिम्टम हैं। उन्हें निमोनिया का असर बताया जा रहा है। निमोनिया फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसी के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आजम खान को सीतापुर जेल में रहने के दौरान कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण ने अपने शिकंजे में लिया था।

कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी हालत ठीक हुई थी। कोरोना का असर भी तब फेफड़ों पर ही पड़ा था। इस बार उन्हें निमोनिया ने तेजी से जकड़ा है। डॉक्टरों के अनुसार अगले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं। पांच डॉक्टरों की टीम आजम की देखरेख में लगी है। पहले भी आजम का इलाज मेदांता में होता रहा है।
मेदांता अस्पताल के निदेशक की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत स्थिर और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में है। मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख दिलीप दुबे और उनकी टीम आजम का इलाज कर रही है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन ,प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रही मौजूद

बरेली। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को  आई एम ए हाल में एक विशाल महिला…

12 hours

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल के लिए मांगे वोट

कांग्रेस बसपा पर लक्ष्मी जी का नाम लेकर  साधा निशाना सीएम ने उत्तराखंड के वोटरों…

12 hours

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आंवला।  थाना पुलिस ने थाने में पॉस्को  एक्ट अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे का वांछित…

13 hours

जितिन प्रसाद  बोले -हो रहा है विपक्ष का सूपड़ा साफ

बरेली : विपक्ष का सूपड़ा साफ होनें वाला हैं गांव से लेकर शहर तक एक…

16 hours

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,तीन घायल

मीरगंज ।  धनेटा शीशगढ़ रोड़ पर आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरसल…

16 hours

विधायक एमपी आर्या ने मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

देवरनिया । ब्लाक दमखोदा के कुंडा कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में हाई…

16 hours