News Vox India
नेशनलराजनीतिशहर

गुजरात में भाजपा की चुनावी बिसात बिछाएंगे यूपी के 150 कार्यकर्ता,

गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक चुनावी रैलियों से माहौल सजाएंगे। वहीं चुनाव प्रबंधन और रणनीति में दक्ष यूपी के डेढ़ सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता वहां पार्टी के लिए चुनौवी बिसात बिछाएंगे।भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ अनुभवी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात करने को कहा है।

Advertisement

 

 

पार्टी ने जिलों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मंगाकर उनमें सबसे योग्य कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।गुजरात जाने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्था के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अशोक मोंगा को प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इन कार्यकर्ताओं को गुजरात भेजा जाएगा। उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं के साथ युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए भेजा जाएगा

Related posts

खबर का असर :सील किये गए लैब को संचालित करने वाले दो लैब संचालकों पर मुकदमा,

newsvoxindia

प्रेमिका ने प्रेमी के झूठ को सच मानकर की आत्महत्या , प्रेमी ने प्रेमिका से ऑनलाइन चेहरा दिखाने की थी जिद ,

newsvoxindia

धन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए अपनाएं यह वास्तु उपाय,

newsvoxindia

Leave a Comment