देहरादून । देर रात सिटी कंट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि केसरवाला, मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र में 05 युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए है।
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम त्वरित कार्यवाही हेतु मोके पर पहुँची। घटनास्थल पर 05 युवक जो कि पिकनिक मनाने आये हुए थे, नदी के किनारे बैठे हुए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सब वही पर फंस गए, नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था।
घटना का देखिये यह वीडियो,
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। सर्वप्रथम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा गया तथा लाइफ जैकेट को युवकों तक पहुँचाया गया।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए 05 युवकों को सकुशल किनारे निकाल लिया गया।
फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…
बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…
बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…
मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध यूपी के बदायूं में भाजपा और…
फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…
बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…