बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक एक ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहू को परछाई डराती थी और साथ खेलने को कहती थी। वह कुछ दिनों से ज्यादा डरी हुई रहती है। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसकी पुत्रवधू ने आत्महत्या कर ली है। दूसरी तरफ बहू के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहेड़ी के केशवपुरम में रहने वाली संगीता ने बीते दिन संगीता पत्नी संजय ने आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला का पति किसी निजी काम के लिए बिहार के मुजफ्फरनगर गया हुआ था। घटना की जानकारी होते ही महिला का पति अपने सुसरालजनों के साथ घर पहुंच गया। मृतक महिला के ससुर रामबाबू पुत्र कमलेश्वर सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रबधु उषा सिंह ने तड़के सुबह उसे फोन करके कहा कि उसके कमरे की बाहर से कुंडी बंद है। उसे आकर खोल दे। जब वह खोलने गया तो उसने देखा कि संगीता की जली हुई लाश कमरे में पड़ी थी । घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। हालांकि सुसराल पक्ष का कहना है कि घर में कोई आत्महत्या कर ले किसी को घंटे पता नहीं चले कैसे हो सकता है।
कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि महिला ने शव को पंचनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी की यह हत्या फिर आत्महत्या है। हालाँकि घटना स्थल को देकर यह लग रहा है कि यह आत्महत्या से जुड़ा हुआ मामला है। मृतिका की बेटी ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां देर रात को मंदिर में जाकर बैठ जाती थी और रात में भगवान को नहलाने लगती थी।