News Vox India
नेशनल

आर्थिक सुख समृद्धि के लिए चढ़ाएं मां कालरात्रि को अनार ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

 

-आज विशेष
आर्थिक सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए आज मां कालरात्रि को अनार का भोग लगाएं। श्री सूक्त का पाठ करें। रोग शांति के लिए शुक्र मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें सफेद वस्त्र पहने। सफेद वस्तुओं का दान करें।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -चैत्र मास, शुक्ल पक्ष

दिन – शुक्रवार

तिथि – सप्तमी तिथि

नक्षत्र-आद्रा नक्षत्र

योग -शोभन योग प्रातः 10:28 तक उपरांत अतिगंड योग

करण- गर कारण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:56 से 10:40 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:14 से 1:49 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:58 से 6:38 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष -आज अपनी धन संपत्ति को लेकर बहुत अधिक चिंतित रहेंगे। धन को संचित करने के लिए प्रयास करेंगे। आपके विचारों में बार-बार परिवर्तन होता रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में सोच समझकर फैसला लें। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य रहेगा।

वृष – बढ़ते हुए खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ संबंधी मुश्किलें भी आपकी परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। स्वार्थी होने से बचना चाहिए। एकांत में रहना लाभदायक रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा।

मिथुन- आज आपके सामने अचानक कोई खर्चा आ सकता है। लोगों से मिलना जुलने की ख्वाहिश पूरी ना हो पाने का मन में मलाल रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों को बल देने के लिए ऑनलाइन काम लाभप्रद रहेगा। जो भी धन खर्च करेंगे वह आय के नए स्रोत बनाने वाला होगा।

कर्क- आज आपके लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। व्यवसायिक गतिविधियों में विस्तार होगा। कामकाज से नाम मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। सब कुछ मिलने के बाद भी मन में नीरसता का भाव रहेगा और एक बेचैनी बनी रह सकती है।

सिंह-इस राशि के जातकों के आगे दुविधा की स्थिति रहेगी। कामकाज के बारे में स्पष्टता ना होने की वजह से तनावग्रस्त रह सकते हैं। मन को शांत करें। अनुभवी लोगों से सलाह लें। शीघ्र ही दुविधा के बादल छठ जाएंगे और आपको लाभ होगा।

कन्या- राशि के जातकों के अपने बड़े बुजुर्ग से वाद-विवाद हो सकता हैं, इसलिए संभलकर बातचीत करें। पुरानी किसी समस्याओं के समाधान के लिए गहन अध्ययन मनन लाभदायक रहेगा। अध्यात्म की तरह रुचि बढ़ेगी। नए प्रयोग करना लाभदायक होगा।

तुला-व्यापारी वर्ग के जातक माल की कमी की वजह से परेशान रह सकते हैं। कुछ जातक चोरी-छिपे भी अपने काम को करने का प्रयास करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत की प्रवृत्ति धन प्राप्ति में सहायक बनेगी।

वृश्चिक- संयम बरतने का दिन है। गुप्त गतिविधियां न्यायिक परेशानी खड़ी कर सकती हैं। भाग्य का साथ भी नहीं मिल रहा है। डरते हुए समय व्यतीत होगा। खर्चे बड़े हुए रहेंगे। जिसकी वजह से धन की कमी लोन लेने का कारण बन सकती है।

धनु-आज निश्चित दिनचर्या का पालन नहीं कर पाएंगे। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदी से बहसबाजी हो सकती है, मानसिक शांति बनाए रखें छोटी-छोटी बातों को तूल देने के बजाय इग्नोर करना सीखें। आज आपका समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत के लिए भी समय अच्छा है।

मकर-आज इस राशि के जातक कुछ नया करने का प्लान बनाएंगे। ‌आपके नए विचार नए प्रोडक्ट के डेवलपमेंट में सहायक बनेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। कुछ जातक घर से ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लाभ के लिए समय अच्छा है।

कुंभ-नए कामकाज से संबंधित विचारों को कुछ समय के लिए टाल देना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और उस को बेहतर बनाने के लिए जरूरी उपाय करने पर आपका फोकस रहेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति बेहतर होगी। छुट्टी के दिन का प्रयोग नजदीकी रिश्तेदारों से बातचीत कर रिश्ते बेहतर बनाने के लिए करेंगे।

मीन-आज कोई ना कोई मुश्किलें आती रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद मन को परेशान कर सकता है। उत्तेजना में आकर कोई भी डिसीजन ना लें। प्रॉपर्टी से संबंधित वाद विवाद सर उठा सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चे मुश्किले बढायेगे।

Related posts

मिसेज एशिया 2022: भव्य व रॉयल अंदाज में हुआ ग्रेंड फिनाले,

newsvoxindia

Big News: हरियाणवी सिंगर दिव्या इंदौरा की हत्या, रोहतक में मिला दफनाया हुआ शव 

newsvoxindia

आजादी के पर्व पर पुलिसकर्मियों ने नागिन डांस करके बनाया जश्न ,  वीडियो हुआ वायरल 

newsvoxindia

Leave a Comment