राज्य मंत्री को किसानो ने दिखाए काले झंडे, क्षेत्र में वीडियो वायरल

SHARE:

 

बहेड़ी। उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार को किसानो ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजस्व मंत्री वापस जाओ के भी नारे लगाए। इस घटना का बहेड़ी क्षेत्र  में तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है | फिलहाल घटना के बारे में किसान संगठन से जुड़े लोग पुष्टि कर रहे है | बताया जाता है कि बीती वृहस्पतिवार की रात राजस्व राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार का काफिला बंजरिया गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानो ने रोड किनारे खड़े होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विधायक वापस जाओ के जमकर नारे लगाए। इस दौरान किसानो ने राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के काफिले को काले झंडे भी दिखाए। रोड पर इकट्ठा हुए किसान विधायक का काफिला गुजरने के बाद वापस चले गए। फिलहाल न्यूज वॉक्स वेब  घटना की पुष्टि नहीं करता है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!