News Vox India

यूपी की जेल में बवाल : बंदी की मौत से भड़के कैदियों ने जेल में पत्थरबाजी के साथ की आगजनी , 30 पुलिसकर्मी घायल


यूपी के फर्रुखाबाद जिला जेल में  कैदी की मौत से भड़के बंदियों ने जेल में बवाल कर दिया | घटना की  जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया | इस घटना में करीब 30 पुलिसकर्मियों के चोटिल होने के साथ 3 बंदियों के चोट आने की खबर है | बताया जाता है कि  जिला जेल फतेहगढ़ में रविवार सुबह अचानक बंदी भड़क गये  और जेल  में जमकर हंगामा करने के साथ जमकर  आगजनी की | आगजनी के चलते जेल में उठा धुंआ काफी दूर तक दिखाई देता रहा | 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित   जिला जेल में सुबह जेल खुलने के बाद से बंदी अचानक उग्र हो गये| देखते ही देखते बंदियों नें हंगामा किया और आगजनी कर दी| पहले तो जेल प्रशासन अपने स्तर से हालात पर काबू करने की कोशिश करता रहा है | जब काबू नहीं  हो सका उसके बाद मामला एसएसपी के साथ डीएम तक पहुंचा |  खबर पाते ही डीएम -एसएसपी तमाम फाॅर्स के मौके पर पहुंच गए | लेकिन बंदी किसी भी अधिकारी को जेल के अंदर घुसने से रोकने के लिए आमादा थे | मौके पर आग की सूचना पर दो दमकल की गाड़ीयां जेल गेट पर आ गयी| लेकिन इसबीच जेल में पथराव होता रहा है जिसमें दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए | 

एसपी फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि सुबह पौने 9 बजे जेल के स्टाफ द्वारा  तुरंत फोर्स की डिमांड की गई | मौके पर तमाम फोर्स और पुलिस के आलाधिकारियों के साथ डीएम भी पहुंचे | इसके बाद जेल में हुए बवाल पर काबू पाया गया | पता चला कि संदीप सिंह यादव पुत्र रनवीर सिंह है वह यहां 2012 से दहेज हत्या के मामले में बंद थे उन्हे 2016 में दहेज हत्या के मामले में आजीवन कारावास भी मिला है | उन्हें डेंगू हुआ था | डेंगू होने के चलते उन्हें सैफई रेफर किया गया था | इलाज के दौरान उनकी बीती शाम मौत हो गई | इस सम्बन्ध में उनके बैरक में रहने वाले संजीव यादव जो 376 के मामले अंडर ट्रायल है | उन्हें सूचना दी गई थी | आज सुबह जब जेल स्टाफ द्वारा चाय बांटी जा रही थी  तभी डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर प्लान करके  हमला कर दिया गया | हमला करने के बाद बंदियों ने प्लान तरीके से हर बैरिक में पत्थरबाजी , आगजनी करने के साथ जेल में तोड़फोड़ की गई | यह लोह प्लानिंग के मुताबिक जेल के मेन गेट पर आ गए थे | बड़ी मुश्किल से  पुलिस और प्रशासन द्वारा आगजनी करने वालों पर काबू पाया गया है | इसमें करीब 30 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए है उनका मेडिकल कराया जा रहा है | घटना में शिवम् नाम का बंदी भी घायल हुआ है | 

Leave a Comment