News Vox India

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं बढ़ाया गया हौसला , एक दिन के लिए मिली खास जिम्मेदारी


बरेली। जिलाधिकारी  नितीश कुमार के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को सशक्त एवं सफल बनाने हेतु आज जनपद के राजकीय बालिका इण्टर कालेज की राष्ट्रीय सुरक्षा योजना की छात्राओं को एक दिन का (नायिका मेगा इवेन्ट) कार्यक्रम आयोजित कर सांकेतिक अधिकारी बनाया गया। जनपद के प्रमुख प्रशासनिक पदों मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पाण्डेय,  राजकुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण),  राजीव पाण्डेय नगर मजिस्ट्रेट,  नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक कोषाधिकारी, कमल शर्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी,  तेजवन्त सिंह परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण बरेली, डॉ अमरकान्त सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक,  विनय कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी के पदों पर विराजमान हुई।

Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा योजना की मेधावी छात्रायें भूमिका गौतम मुख्य विकास अधिकारी, अनमता पुलिस अधीक्षक(अपराध), पूजा गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट, कौशकी डीआईओ एनआईसी, अंजली वर्मा परियोजना निदेशक, ग्राम विकास अभिकरण, हिमानी जिला विकास अधिकारी, सुहानी उपायुक्त मनरेगा, कशिश राठौर कोषाधिकारी, पलक जिला विद्यालय निरीक्षक, संध्या सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सानिया जिला प्रोबेशन अधिकारी, अंजली वर्मा परियोजना निदेशक, ग्राम विकास अभिकरण के पदों पर विराजमान हुई।

सर्वप्रथम बालिका भूमिका गौतम को मुख्य विकास अधिकारी(आईएएस) के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई, उनके द्वारा जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा से सबधित योजनाओं के विषय में पूछा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में बताया गया। सभागार में समीक्षा बैठक में बुलाकर जानकारी दी गयी। विकास भवन के समस्त कार्यालयों का भ्रमण किया गया। बालिका पूजा गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई। उनके द्वारा जनपद में नगर में प्रशासनिक व्यवस्था एवं शान्ति सौहार्द बनाये रखने के बारे में बताया गया। बालिका अनमता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई, छात्रा अनमता को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112-आपात सेवाएं, 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बताया गया कि जनपद के समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा चुकी है जहां पर महिलायें एवं बालिकायें बिना डरे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिला हेल्प डेस्क में सभी पुलिस कर्मी महिलायें हैं। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। साथ ही 112-पीआरवी वैन की स्थित एवं महिला अपराध के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। 

पॉक्सो एक्ट के विषय में बताया एवं साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताये। बालिका अंजली वर्मा परियोजना निदेशक, ग्राम विकास अभिकरण के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुईं एवं स्वयं सहायता समूह के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। बालिका संध्या सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई एवं शिक्षा की स्थिति का जायजा लिया गया एवं शिक्षा में सुधार हेतु क्या कार्यवाही उनके स्तर से की जा रही है उसकी जानकारी ली गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली द्वारा छात्राओं को नाश्ता कराया गया। साथ ही कायाकल्प एवं शिक्षा के क्षे़त्र में हो रहे बेहतर बदलाव के बारे में बताया गया। बालिका पलक जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई एवं माध्यमिक शिक्षा के स्तर एवं कालेजों के सम्बन्ध में जानकारी ली। बालिका कशिश राठौर कोषाधिकारी के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई, कोषाधिकारी ने बालिका कशिश को बताया गया कि जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन/पेंशन से सम्बन्धित कार्य यहां किये जाते हैं एवं पेमेंट सिस्टम के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। 

बालिका सुहानी उपायुक्त मनरेगा के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई, बालिका के द्वारा जनपद में निर्माण होने वाले रास्तों एवं विकास कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही मनरेगा योजना में महिलाओं को मिलनी वाली सहायता के विषय में बताया। बालिका कौशकी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बरेली के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई, जनपद में कम्प्यूटर तकनीकी एवं इंटरनेट सेवा के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। विडियो कांफ्रेंसिंग रूम का भ्रमण किया। 

बालिका हिमानी सक्सेना जिला विकास अधिकारी के पद पर सांकेतिक अधिकारी के रूप में विराजमान हुई एवं जनपद में विकास खण्डों में हो रहे  विकास कार्यो की जानकारी ली गयी। छात्रा सानिया जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर विराजमान हुई, छात्रा सानिया के द्वारा सभी स्टाफ की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया तदोपरान्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल संरक्षण योजना, उ.प्र. रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, पति मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी ली गयी।

मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार ने (नायिका मेगा इवेन्ट) कार्यक्रम का आयोजन किया। जनपद की राष्ट्रीय सुरक्षा योजना छात्राओं से नायिका मेगा इवेन्ट कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि उक्त इवेन्ट से छात्रों की मनोवल बढ़ा है, साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनायें किन-किन विभाग से संचालित हो रही है, जिनकी प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त हुई, छात्राओं द्वारा बताया गया कि वह पढ़-लिख कर नायिका के सांकेतिक पद को मेहनत कर प्राप्त करने का प्रयास करेगी साथ ही सभी अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव, सफलता प्राप्त करने का संदेश एवं शुभकामनाएं दी गयी।

Leave a Comment