बहेड़ी का दोहरा हत्याकांड , पुत्रबधू के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

bahedi hatyakand 2
अब्दुल वाजिद
बरेली | बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया | पुलिस ने ह्त्या के संबंध में मृतक राजेश के पुत्रबधु के भाई सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है , सात ही आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हुए आलाकत्ल को भी बरामद कर लिया | पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को राजेश कुमार पुत्र महावीर सिंह , रोहिताश कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी ग्वारी गौटिया निवासी बहेड़ी क्षेत्र में हत्या कर दी गई | उस समय बताया गया कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे और दोनों 2 अक्टूबर की शाम को लकड़ी बेचने गए थे | दोनों के शव खगाई नागर गांव के मंदिर के पास मिले थे | पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच शुरू की थी |
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किया खुलासा
बहेड़ी पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली और महत्वपूर्व इनपुट मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया | पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गरीबपुर मोड़ से फरीदपुर की ओर जाने वाले मोड़ से घटना के मुख्यारोपी सूर्य प्रताप पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र निवासी ग्वारी गौटिया थाना बहेड़ी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया |
पुलिस ने हत्याकांड में इन लोगों को किया गिरफ्तार 
1. सूर्या प्रताप पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह  19 वर्ष नि० ग्राम ग्वारी गौटिया थाना बहेड़ी, बरेली
2. शंकर लाल पुत्र चन्द्रसेन उम्र 23 वर्ष नि० ग्राम डंडिया फैजुल्ला थाना नवाबगंज, बरेली

3. बिलाल पुत्र साजिद खाँ उम्र 20 वर्ष नि० ग्राम सिसई थाना शेरगढ़, बरेली
4. लवीश पुत्र रोशन लाल उम्र 19 वर्ष नि० ग्राम रोहिला थाना देवरनिया, बरेली

5. सोनू पुत्र ओमप्रकाश उम्र 20 वर्ष नि० मो० केशवपुरम कस्बा व थाना बहेडी, बरेली

6. मनोज गंगवार पुत्र मंगल सेन उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम मनकापुर थाना बहेडी, बरेली

7. प्रशान्त पुत्र राजीव उम्र 19 वर्ष नि० मो0 महादेवपुरम कस्बा , थाना बहेडी, बरेली

एसपी राजकुमार अग्रवाल ने  दोहरे  हत्यकांड का किया खुलासा :
एसपी राजकुमार अग्रवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटनाक्रम  लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जाँच  बात सामने आई है कि राजेश की हत्या उनके परिवार में जमीन के विवाद के चलते हुई है | राजेश की हत्या में उनके पुत्रबधु के भाई सूर्या और उसके अन्य परिजन  शामिल थे | सूर्या ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि गांव में यह चर्चा थी कि मृतक राजेश ने अपनी वसीयत अपनी पुत्रबधू के नाम कर दी थी ,और गांव में राजेश के चरित्र के अच्छे नहीं होने की भी चर्चा हो रही थी  | साथ ही सूर्या के बहन के बारे में गांव में आपत्तिजनक चर्चा भी हो रही थी | इस कारण सूर्या ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजेश और उसके दोस्त रोहिताश की हत्या कर दी | रोहिताश की हत्या की यह भी वजह रही थी कि उसने सभी हत्यारोपियों को पहचान लिया था | इस घटनाक्रम  में 6 लोगों ने ऑल्टो कार से पीछा किया था और इनके कुछ साथियों ने लगातार सूचना देने का काम किया | पुलिस ने अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही दो कार सहित घटना में इस्तेमाल किये आलाकत्ल को भी बरामद किये है | पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी तलाश कर रही है | उन्होंने यह भी बताया कि हत्यारों ने घटना को करते समय कार से टक्कर मारके बाइक से गिराया था बाद में घेरकर दोनों की हत्या कर दी |

 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज