News Vox India

पाकिस्तानी आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार , एके 47 के साथ कई अन्य हथियार बरामद

गिरीश नारायण
दिल्ली | देश में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के मकसद लम्बे से समय से दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तानी  आतंकवादी मोहम्मद अशरफ अली को दिल्ली पुलिस ने  गिरफ्तार किया है | दिल्ली पुलिस ने अशरफ के निशानदेही पर  एके 47 , गोला बारूद के अन्य हथियार भी बरामद किये है | पुलिस के मुताबिक आतंकवादी अशरफ अली फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय बनकर दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रह रहा था |
बताया जाता है कि आतंकवादी अशरफ दस साल पहले वह बंगलादेश के रास्ते इण्डिया में दाखिल हुआ था तबसे वह भारत के कई जगहों पर रहकर पाकिस्तान को गोपनीय सूचना दे रहा था | दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि पकडे गए आतंकवादी का नाम मोहम्मद अशरफ है | वह पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है | वह वर्तमान में अली अहमद नूरी निवासी शास्त्री नगर दिल्ली के रूप में लक्ष्मी नगर में फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहा था |  अशरफ ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गाजियाबाद की एक लड़की से शादी कर ली और वह पीर और मियां बनकर लोगों के बीच रहने लगा | हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में उसकी शुरूआती जाँच है | कई बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है |

Leave a Comment