News Vox India

इत्तेफाकन हादसा है लखीमपुर कांड : बलदेव सिंह औलख

मुजस्सिम खान

 यूपी के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख   ने लखीमपुर खीरी की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कोई प्रीप्लानड नहीं था बस इत्तेफाकन हादसा था।  इसे दुखद घटना पर सरकार ने 45-45 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने का ऐलान करके बेहद तीव्रता से इस मामले को कंट्रोल किया है |

Advertisement

जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के मुताबिक यह एक बहुत बड़ी दुखदाई घटना है यह इत्तेफाकन एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है। बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है और ऐसी घटनाएं नहीं होना चाहिए। जहाँ तक सरकार का रुख है सरकार ने इस घटना को बहुत ही संवेदन मानते हुए लिया है।वही सरकार ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। सरकार ने भी इस घटना में जो घायल हुए या जो इस घटना में इस दुनिया से चले गए है उनके खाते में कल सरकार ने 45,45  लाख रुपया ट्रांसफर किया है। और उनके परिवार को सरकार ने एक नौकरी देने का भी वादा किया है। इसमें 8 लोगों की डेथ हुई है कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को 10-10 लाख देने का सरकार ने वादा किया है। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा जांच चल रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।राज्यमंत्री ने कहा बिलासपुर के 1 बीडीसी मेंबर है गुरजीत सिंह कोटिया उनके पैर में चोट आई है वे भी वहां पर थे उसके अलावा बिलासपुर का और कोई नहीं है।

जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के मुताबिक में यह कहूंगा यह एक इत्तेफाकन हादसा था यह प्री प्लान नहीं था। किसान यूनियन वालों ने हेलीपैड पर अपना प्रदर्शन किया हमारे डिप्टी सीएम साहब ने अपना रूट चेंज करके अपना कार्यक्रम किया। यह तो आखिर में एक हादसा हुआ है कैसे हुआ क्या हुआ है समझ में नहीं आ रहा है। बाकी इसकी पूरी जांच चल रही है इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इसमें चाहे कोई मंत्री हो या मंत्री का बेटा हो या कोई बड़ा आदमी हो जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा सरकार उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। 

 

जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के मुताबिक तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजेंदर सिंह बिर्क   के बारे में कहा कि वे समाजवादी का आदमी है और वह उसको लीड भी कर रहा था। इस समय माहौल बहुत शांत करने का है जिनके बच्चे शहीद हुए हैं या बुजुर्ग शहीद हुए हैं उनको संवेदना देना चाहिए ना कि कोई ऐसा गलत बयान देना चाहिए। दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं होना चाहिए कि किसी के परिवार का कोई बच्चा जाए। यह बहुत ही दुखद घटना है जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
हमारे योगी जी ऐसे नेता है और संत भी हैं और उत्तर प्रदेश के सी एम भी है। देखिए जैसे ही यह घटना हुई मुख्यमंत्री जी अपने गोरखपुर का दौरा छोड़कर सीधे लखनऊ आए पूरी रात वे उस पर पूरी तरह से निगरानी करते रहे किस तरह से ठीक हो सकता है किस तरह से घायलों का उपचार हो सकता है किस तरह से उनकी मदद हो सकती है। यह सारी चिंता अफसरों के साथ पूरी रात बैठ कर उन्होंने की। मैं आपको कहना चाहता हूं हरियाणा में भी घटना हुई है पंजाब में भी घटना हुई है कभी किसी ने इतना बड़ा फैसला तुरंत नहीं लिया। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिन्होंने तुरंत 45,45 लाख रुपए मृतकों के खाते में भेजें। परिवार के एक आदमी को नौकरी देने का काम किया इस घटना की उच्चस्तरीय अधिकारियों से जांच कराने का आदेश किया।

Leave a Comment