News Vox India

आज भैरव जयंती पर करे भोलेनाथ का अभिषेक मिलेगी समस्त बाधाओं से मुक्ति जानिए, क्या कहते हैं सितारे

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा 

-आज विशेष

आज भैरव अष्टमी भी है और जयंती भी। भैरवनाथ को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, इसलिए यश, वैभव, धन- संपदा प्राप्ति के लिए आज भोलेनाथ का अभिषेक करें।  भैरव नाथ की पूजा अर्चना सभी कार्यों को सिद्धिदायक बनाएगी।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2078

शाके – 1943

मास –  मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि – अष्टमी तिथि

नक्षत्र-  मघा नक्षत्र

योग – ऐन्द्र योग प्रातः 7:35 तक उपरांत वैधृति योग

करण –  वालव करण 

किसी भी शुभ कार्य का समय

 शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:04 से 9: 23 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 11:59 से 3:56 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5:15 से 6:56 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ-कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन-आपके कार्य की प्रशंसा होगी।कारोबार विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है।

कर्क- कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह -अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

कन्या -अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा।

तुला-साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक-तकनीकी खराबी के कारण कार्य में समय लगेगा। लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

धनु-प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर-आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके चलते आपकी समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा।

कुंभ-कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

मीन -समय शुभ व अनुकूल है। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। वहीं तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी अवश्य बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

Leave a Comment