भारतीय जनता पार्टी के होली गेट मंडल की ओर से वृंदावन में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ होली गेट चौराहे से हुआ। तिरंगा यात्रा छत्ता बाजार, द्वारकाधीश, डोरी बाजार होते हुए गांधी प्रतिमा, गांधी पार्क, चौक बाजार भरतपुर गेट कोतवाली रोड होती हुई विकास बाजार पहुंचकर संपन्न हुई।
होली गेट मंडल की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर और राजू यादव ने राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन की शक्ति पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने तिरंगे को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है, और इसके सम्मान में उठाया गया प्रत्येक कदम स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को नमन है। उन्होंने युवाओं से देशहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल ने अपने ओजस्वी संबोधन में राष्ट्र की अखंडता, तिरंगे के सम्मान और जन-जन में देशप्रेम की भावना जाग्रत करने के महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उनके विचारों ने कार्यक्रम की गरिमा को नई ऊंचाई दी और जनसमूह में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर मंडल कार्यक्रम संयोजक लोकेश तायल, तिरंगा यात्रा संयोजक पार्षद हनुमान पहलवान, कार्यक्रम संयोजक छोटेलाल सैनी, पूर्व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन श्रीवास्तव, मंडल संयोजक एवं समन्वयक संजय शर्मा, विजय बंटा सर्राफ, जिला मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, ललित गौतम, पूर्व मंडल महामंत्री कृष्ण सूबेदार, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, संदीप माथुर, अवनीश सक्सेना, अभिषेक चौहान युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा यज्ञ दत्त कौशिक आयुष चतुर्वेदी, अशोक यादव कृष्ण आचार्य, गिरधारी लाल अग्रवाल, महेश गोला, शरद चतुर्वेदी, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, रामदास चतुर्वेदी, आरती चतुर्वेदी पार्षद रचना रामकिशन पाठक छाया रावत, राजेन्द्र सिसोदिया, डॉ. राजोरिया, विमल मित्तल आदि रहे।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा महानगर द्वारा वृंदावन मंडल, सदर मंडल एवं होली गेट मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सदर मंडल की यात्रा में मुख्य अतिथि गोवर्धन के पूर्व विधायक कारिंदा सिंह रहे, जबकि वृंदावन मंडल की यात्रा में मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल उपस्थित हुए।
शहर से लेकर गांवों तक लहराया तिरंगा
भारतीय जनता पार्टी के मथुरा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे के नेतृत्व में सोमवार को जनपद के विभिन्न मण्डल शहीद हेमराज, अनोडा और राया मंडल में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये यात्राएं गांव से लेकर शहर तक और हर ब्लॉक में आयोजित की जा रही हैं। यह यात्रा सेना के सम्मान में और देश के शहीद वीर सपूतों के सम्मान में निकाली गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश तैयारियों में जुटा है। यात्रा के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के जयकारे लगाए गए। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया 10 से 12 तारीख तक भव्य तिंरगा यात्रा पूरे जनपद में निकली जा रही है।
कार्यक्रम में पंकज प्रकाश, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी,वेद प्रकाश सोलंकी,रामकुमार उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कटरा, शोभाराम प्रधान,प्रिंसिपल, हुकुम पाल, दयाराम दिनेश प्रधान,घनश्याम पंडित,राजवीर प्रधान,बूथ अध्यक्ष सुंदर लाल,नानक शास्त्री,नरवीर नेता बेगराज गुर्जर ,रामवीर, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
