LIVE  : बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच गांव की सरकार के लिए वोटिंग शुरू ,देखिए यह वीडियो 

SHARE:

LIVE  : बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच गांव की सरकार के लिए वोटिंग शुरू ,देखिए यह वीडियो 
महिलाओं में वोटिंग के लिए गजब का उत्साह ,सुबह से लाइन ने दिखी महिलाएं 


 राजकुमार 

बरेली जिले में आज पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है | सुबह से ग्रामीण अपने मत का प्रयोग करने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए है  | खासतौर पर बात की जाये तो महिलाओं में मतदान का गजब का उत्साह देखा जा रहा है | महिलाएं तो खुद अपने मत का प्रयोग कर रही है तो साथ ही परिवार के लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है | सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किये गए है | एक जानकारी के मुताबिक फतेहगंज वेस्ट और भोजीपुरा में पहले घंटे में सबसे ज्यादा मतदान होने की खबर है | बरेली में पंचायत चुनाव के लिए मतदान  कड़ी सुरक्षा के बीच 15 विकास खंडों के सभी 1628 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने की खबर है |  जिले की 1194 ग्राम पंचायतों में 1628 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पर 2363000 से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे|  जिले में प्रधान पद के 8965 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 7002 ग्राम पंचायत सदस्य के 12968 और जिला पंचायत सदस्य के 848 उम्मीदवार मैदान में है | चुनाव पर निगरानी के लिए 30 जोनल 144 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है| मतदान केंद्र पर संक्रमण से बचाव के लिए कतारों में मतदाताओं के बीच सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लाकर मतदान करने के निर्देश दिए गए हैं| 
(सम्बंधित खबर )
पंचायत चुनाव के लिए अधिकारियों ने  बीफ्रिंग करके दिए है जरुरी निर्देश :

बरेली की रिजर्व पुलिस लाईन के  परेड ग्राउन्ड पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के संबंध  ब्रीफिंग की गई | इस  बीफ्रिंग कार्यक्रम में जिले के आलाधिकारियों  ने शिरकत की |  15 अप्रैल को होने वाले चुनाव में  कानून व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों पर लगे पुलिस बल, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों की बीफ्रिंग कर उनके अधिकार और जिम्मेदारी का एहसास कराया गया | बीफ्रिंग  अविनाश चन्द्र ,अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र,  नितीश कुमार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, रोहित सजवाण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  पुलिस अधीक्षयात यातायात एवं नोडल अधिकारी पंचायत चुनाव), के द्वारा की गयी । वही   एडीएम सिटी, एडीएम (एफ/आर), पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की | आलाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए  जिले में कुल 16000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जिनकी कोशिश रहेगी की चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न हो | वही  180 जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!