सचिन श्याम भारती
बरेली । बांके बिहारी की वजह से मोहल्ले का नाम पड़ा बिहारीपुर**
बरेली के बिहारीपुर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में इस वर्ष 146वां फाग महोत्सव एवं भव्य माघ मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मंदिर विशेष रूप से इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि इसकी देखरेख वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के पुरोहित ही करते हैं।
146 वर्ष पूर्व जब इस मंदिर की स्थापना हुई थी, तब इस क्षेत्र का नाम मकरंदपुर था। बाद में जब श्री बांके बिहारी मंदिर का निर्माण हुआ तो इसका नाम बिहारीपुर रख दिया गया। मंदिर के पुरोहित मनोज गोस्वामी ने बताया कि वे और उनके परिवार के सदस्य 15 दिन इस मंदिर में और 15 दिन वृंदावन में सेवा देते हैं। उनके पूर्वजों ने ही इस मंदिर का निर्माण कराया था। वृंदावन में जो भी उत्सव मनाए जाते हैं।
वही सभी उत्सव यहां भी उसी तिथि को मनाए जाते हैं। जैसे तीज पर वाहन हिंडोला निकालने की परंपरा वृंदावन में होती है, वैसे ही बिहारीपुर मंदिर में भी उसी दिन हिंडोला निकाला जाता है। इसी प्रकार, शरद पूर्णिमा के दिन बांसुरी उत्सव आयोजित किया जाता है।
छह दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
इस वर्ष फाग महोत्सव छह दिवसीय होगा, जिसका समापन भव्य मेले के साथ किया जाएगा।
फाग महोत्सव कार्यक्रम
– **9 मार्च 2025**: श्याम बाबा कीर्तन
**स्थान:** बैंक ऑफ बड़ौदा, बिहारीपुर
**समय:** शाम 8 बजे से प्रभु इच्छा तक
– **10 मार्च 2025**: निष्काम संकीर्तन मंडल
**स्थान:** बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर
**समय:** शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक
– **11 मार्च 2025**: भजन संध्या – गायक शिवम शर्मा
**स्थान:** बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर
**समय:** शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक
– **12 मार्च 2025**: श्यामा श्याम रसिक परिवार
**स्थान:** बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर
**समय:** शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक
– **13 मार्च 2025**: होली उत्सव
**स्थान:** बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर
**समय:** शाम 6 बजे से प्रभु इच्छा तक
**भव्य मेला**
– **14 मार्च 2025 (धुलेंडी)**: सांय 4 बजे से प्रभु इच्छा तक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दिन बिहारी जी को वर्ष में एक बार धुलेंडी के दिन लगने वाला जलेबी भोग अर्पित किया जाएगा।सेवा
इस आयोजन की जानकारी श्री बिहारी जी मंदिर सेवा परिवार के सदस्यों – पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, अमित कपूर, पंडित मनोज गोस्वामी (वंशज स्वामी हरिदास जी), निखिल कुमार वर्मा, सचिन कक्कड़, अमोल भसीन, मोहित कपूर, आनंद कक्कड़, आशीष मेहरोत्रा, रिक्की, लवलीन कपूर, विवेक कक्कड़ आदि ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक पूर्णिमा को संध्या कीर्तन का आयोजन किया जाता है।