News Vox India
इंटरनेशनलनेशनल

अमेरिकी के मिसाइल हमले  में मारा गया 9 /11का साजिशकर्ता अलजवाहिरी

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा अब पीड़ित परिवारों को मिला न्याय 
वाशिंगटन : अमेरिका स्थित वर्ड ट्रेड टॉवर पर  9 /11 हमलों के  मुख्य साजिशकर्ता  अलजवाहिरी को काबुल में मिसाइल हमले  में मार गिराया है।  इस बात की जानकारी खुद अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन दी है।  उन्होंने कहा है कि अब 9 /11 के हमलों के पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है।  जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में छिपे अलकायदा के आतंकी  जवाहिरी को उस समय मार गिराया जब वह अपने घर की बालकनी में घूम रहा था।  इस दौरान ने अमेरिका ने दो हेलफायर मिसाइलें दागी जिसमें जवाहिरी मारा गया।
इस हमले की एक खासियत यह भी इस घटना में  अल जवाहिरी के परिवार का कोई अन्य सदस्य हताहत नहीं हुआ ना पड़ोस में रहने वाली आबादी को कोई नुकसान हुआ। अल जवाहिरी को ओसामा लादेन का बेहद करीबी माना जाता था।  हालांकि अल जवाहिरी की मौत से सम्बंधित पहले भी खबरें आई थी। अमेरिका ने 71  वर्षीय अल जवाहिरी के ऊपर 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा था।  वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ काबुल में एक सेफ हाउस में रह रहा था।  अमेरिका जांच एजेंसियों के मुताबिक  अलजवाहिरी पर तब हमला बोला गया जब वह अपने घर की बालकनी में घूम रहा था।  इस हमले में वह मारा गया पर उसके परिवार के सभी लोग सुरक्षित है।
ओसमा को अमेरिका ने पाक में किया था ढेर 
11 सितम्बर 2001 को अमेरिका स्थित वर्ड टावर पर हमलों की साजिश ओसामा लादेन के साथ अल जवाहिरी ने रची थी।  बाद  में ओसामा को अमेरिका की नौसैन्य कमांडो दस्ते ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक ऑपरेशन चलाकर मार दिया था।

Related posts

बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, पुलिस की सूझबूझ से बची बड़ी घटना,

newsvoxindia

Big News: हरियाणवी सिंगर दिव्या इंदौरा की हत्या, रोहतक में मिला दफनाया हुआ शव 

newsvoxindia

PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी सेंध – 4 कांग्रेसी हिरासत में

newsvoxindia

Leave a Comment