खालिदा बेगम हत्या मामले में सपा का डेलीगेशन शाहजहांपुर पहुंचा, सूबे में कानून व्यवस्था फेल होने का लगाया आरोप

SHARE:

कमलेश शर्मा

Advertisement
,

यूपी के शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी की महिला सभा का एक डेलीगेशन आज शाहजहांपुर पहुंचा। ये डेलीगेशन सपा की महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष की हत्या के मामलें में परिवार और पुलिस से मिलेगा। सपा डेलीगेशन परिवार को कानूनी मदद भी मोहिया करायेगा।
सपा की महिला सभा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये है। महिला सभा ने यूपी में जंगलराज की बात कही है।

 

थाना सदर बाजार क्षेत्र में महिला मोर्चा कि महानगर अध्यक्ष खालदा बेगम की ससुराल में उसके पति और ससुराल वालों ने बीते दिनों गला रेत कर हत्या कर दी थी । सपा नेत्री का पति अपनी पत्नी का समाजवादी पार्टी में शामिल होने का विरोध कर रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। खलदा बेगम अपने मायके में रह रही थी और 5 दिन पहले वह अपने ससुराल गई थी जहां उनकी घर के अंदर हत्या कर दी गई।

 

 

आज सपा महिला सभा का एक डेलीगेशन शाहजहांपुर पहुंचा है। जिसमें सपा महिला सभा की 5 पदाधिकारी शामिल है। ये डेलीगेशन सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बनाकर भेजा है। जो पीड़ित परिवार से मिलकर उनको कानूनी मदद दिलवायेगा। इस दौरान सपा के डेलीगेशन ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए यूपी में जंगलराज बताया है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। उनके साथ लगातार बलात्कार और हत्याएं हो रही है। उत्तर प्रदेश में सभी गुंडों को बीजेपी पाले हुए हैं। इस दौरान शाहजहांपुर के सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां,उपेंद्र पाल राजेश कुमार,राजा साहब,सैय्यद रिजवान अहमद, जिलाध्यक्ष के निजी प्रतिनिधि शाहनवाज आदि लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!