आंवला। भमोरा क्षेत्र के गांव हर्रामपुर में एक शादी वाले घर में उस समय कोहराम मच गया। जब बहन की शादी से पहले करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई और बड़ी बहन करंट से घायल हो गई। मां बाप ने कलेजे पर पत्थर रखकर बेटे के शव को गांव के शमशान भूमि में रख दिया। शुक्रवार रात को बेटी की शादी की रस्म के बाद शुक्रवार आज बेटे का अंतिम संस्कार हुआ।
बहन को दहेज में देने के लिए लाए गए पंखे में उतरे करंट की चपेट में भाई जयवीर (21 वर्ष )आ गया। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा भाई को बचाने की हड़बड़ी में बहन भी करंट की चपेट में आ गई। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह प्लग निकाला। परिजन जयवीर को इलाज के लिए लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। जयवीर की मौत की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जयवीर की पत्नी संगीता के साथ मां सूरजा देवी और बहन मीरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना शव को शमशान भूमि में रख दिया। शुक्रवार आज बहन की विदा होने के बाद अंतिम संस्कार किया।
सादगी से पूर्ण हुई विवाह की रस्में
ग्राम हर्रामपुर निवासी कुंवर पाल ने बताया गुरुवार शाम को बेटी की बारात आनी थी उससे पहले दहेज में देने को रखे पंखे में करंट आने से बेटे जयवीर की मौत हो गई। इससे शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। जयवीर अपने पीछे पत्नी संगीता के साथ एक बेटा छोड़ गया आठ भाई बहनों में जयवीर तीसरे नंबर का था। वहीं शाम को दुल्हन पक्ष से चुनिंदा लोगों ने पहुंचकर सादगी पूर्वक शादी की रस्म अदा की शुक्रवार को बेटी की विदाई देने के बाद परिजनों ने बेटे का किया अंतिम संस्कार।
