बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग को घर से नाराज़ होकर घर से चले जाने की इतना बड़ा सबक मिला जिसे वह अपने आजीवन कभी नहीं भूल पाएगी। दरसल एक नाबालिग को एक महिला ने पहले तो बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा गया और फिर उसे एक ऐसे संगठित गिरोह के हवाले कर दिया । आरोप यह भी कि नाबालिग को होटलों में ग्राहकों के सामने परोसा गया और देह व्यापार के मजबूर किया गया।
नाबालिग किसी तरह हिम्मत जुटाकर एक होटल से भाग निकली और थाना बारादरी पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने गिरोह की तीन महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।बारादरी पुलिस के मुताबिक 13 मार्च 2026 की रात एक नाबालिग लड़की थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह वाराणसी की रहने वाली है। घर माता पिता की डांट पड़ने के बाद वह जनवरी माह में घर से निकल गई थी। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने उसे विश्वास में लेने के साथ अपने साथ रख लिया। बाद में उसने एक महिला के हाथ उसे बेच दिया।
कुछ दिन बाद उसे बरेली लाया गया, जहां उसे एक कमरे में बंद रखकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया। गिरोह के लोग उसकी उम्र छिपाने के लिए उसका फर्जी संशोधित आधार कार्ड बनवाकर बनवाया और होटलों में ग्राहकों के सामने पेश किया किया गया । विरोध करने पर उसे धमकाया और बाहर जाने पर रोक लगा दी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली और सीधे थाना बारादरी पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देह व्यापार में प्रयुक्त एक स्कूटी, पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना ग्राहकों से संपर्क कर सौदा तय करता था, जबकि अन्य सदस्य लड़की को अलग-अलग स्थानों एवं होटलों पर ले जाया जाता था।
बारादरी पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर आरोपी महिला बबली खान ,विनोद यादव, जसलीन, नेपाली दुर्गालावती को गिरफ्तार कर किया है। साथ ही जन सेवा केंद्र संचालक युवक विनय सहित अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी।
एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि घटना के संबंध में तीन महिलाओं सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



