तीन साल बाद मुंबई आईं प्रियंका चोपड़ा , शेयर किया वीडियो,

SHARE:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत लौटी हैं। जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी की भीड़ लग गई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ प्रशंसक पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी मालती कहां है? क्योंकि प्रियंका के साथ उनकी बेटी नजर नहीं आई। प्रियंका ने मुंबई पहुंचकर कई पोस्ट भी शेयर किए हैं। इससे उन्होंने दिखाया है कि अपने देश लौटने के बाद वह क्या करती हैं!

मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। उन्होंने उन लोगों को गले लगाया जिन्हें वह जानती थी और फिर पैपराज़ी को नमस्ते किया। वह फुल डेनिम वियर में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर कई पोस्ट भी शेयर की हैं। उन्होंने प्लेन के अंदर से एक फोटो शेयर कर बताया कि वह मुंबई पहुंच गई हैं। इसके बाद उन्होंने एक छोटा वीडियो शेयर किया, जो उन्होंने कार में बैठकर बनाया था। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘मुंबई मेरी जान।’

मुंबई में अपने घर पहुंचने पर प्रियंका चोपड़ा ने आराम किया और टीवी पर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ भी देखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अगर आपने टीवी पर करण जौहर का शो नहीं देखा है तो आप मुंबई में नहीं हैं। इसके साथ ही वह अपना पसंदीदा जंक फूड भी खा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा जब मुंबई एयरपोर्ट पर खाली हाथ पहुंची इसका वीडियो वायरल होते ही लोग सवाल पूछने लगे कि उनकी बेटी मालती कहां है? दरअसल, फैंस को उम्मीद थी कि प्रियंका अपनी बेटी को अपने साथ लाएंगी, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अकेली आई हैं, क्योंकि उनके साथ पति निक जोनस नहीं आए हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!