धर्मपाल सिंह का वरुण पर बड़ा बयां , बोले सरकार ले रही है संज्ञान ,

SHARE:

 

बरेली :  उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने वरुण गांधी पर बड़ा बयान देते कहा है कि वरुण गांधी की अपनी सोच है। वह सरकार के खिलाफ बयान दे रहे है सभी उस पर संज्ञान ले रहे है।  जनता उन्हें जबाव देगी। यह बात उन्होंने बरेली में पत्रकारों से एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही।
धर्मपाल सिंह ने होलिका दहन के सवाल पर कहा कि वह प्रयास कर रहे है कि होली इस बार गाय के उपले से दहन हो।  इससे वायु वातावरण ठीक होने के साथ अन्य लाभ ही होंगे। वही धर्मपाल ने केरल के गवर्नर  आरिफ मोहम्मद खान  के हिन्दू पर दिए गए बयान पर कहा कि उनकी बात शत  प्रतिशत सही है।  हिन्दू एक विचारधारा है। और इस विचारधारा को जो देश में रहता है।  अन्न ,जल ग्रहण करता है।  वह सब भारत माता के लाल है।
स्वामी प्रसाद के रामचरित मानस पर आये बयां को लेकर धर्मपाल ने कहा कि रामचरित मानस एक महान काव्य है। रामचरित मानस  के माध्यम से   प्रभु राम ने मानव का जीवन ग्रहण करके , मनुष्य को कैसे जीवन जीना चाहिए , एक चक्रवर्ती सम्राट होने के बाद अपना सारा जीवन नदियों के किनारे बिताया। राम या रामचरित मानस पर टिप्पणी करना एक छोटी मानसिकता को दर्शाता है। रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद द्वारा अपने बयान पर अटल रहने के सवाल पर कहा कि यह एक राजनीतिक स्टंट है और यह सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। 2024 में  राहुल गाँधी के साथ विपक्ष के साथ मिलने के सवाल पर कहा कि यह कोई नया नहीं है।  विपक्ष ऐसा करने का प्रयास कर चुका है। उन्हें नहीं लगता है कि कुछ परिणाम दे पाएंगे।  पीएम मोदी को देश में ही  नहीं बल्कि दुनिया में स्वीकारता है।  इस समय देश में राजनीति का स्वर्णिम युग है।  देश के प्रधानमंत्री मोदी जी कर्म योगी है।  वही यूपी के सीएम योगी  जन्म योगी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!