23 सितंबर 2023 का दैनिक राशिफल।। मेष राशि के जातकों पर आज शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा, अन्य राशि के जातकों को रखनी होगी सावधानी,

SHARE:

आचार्य महेश शिवा,

राशिफल 23 सितंबर 2023

मेष राशि
आज का दिन उत्तम साबित होने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में कुछ नया आजमा सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के योग्य दिखायी दे रहे हैं।

मिथुन राशि
व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। पहले किए गए निवेश का बेहतर परिणाम मिलेगा। पति पत्नी के बीच समझदारी बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आएंगे। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है।

कर्क राशि
पढ़ने में मन लगेगा। कैरियर की तरफ ध्यान केंद्रित करने में प्रयासरत रहेंगे। पारिवारिक माहौल में थोड़ी अनबन हो सकती है। परिश्रम की अधिकता होने की वजह से थकान का अनुभव करेंगे।

 

सिंह राशि
व्यवसाय में यदि कुछ नया निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। मनोभाव को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें, अन्यथा लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
पति पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत होगा। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। खर्चे में बढ़ोतरी की वजह से मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले जल्दबाजी ना करें।

तुला राशि
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। आशा को निराशा के मिश्रित भाव देखने को मिलेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि
दिन खुशनुमा रहेगा। नई चीजों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तो में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखी होगा।

धनु राशि
मन थोड़ा परेशान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। भाई बहनों के रिश्तो में प्यार बढ़ेगा। अधिक परिश्रम हो जाने की वजह से थोड़ा थकान का अनुभव करेंगे। अचानक से यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

मकर राशि
जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कम मेहनत पर भी अधिक फायदा मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि
आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करने की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। रोजगार के संदर्भ में किसी प्रिय मित्र के सहयोग से काम बन सकता है। भवन अथवा वाहन खरीदने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि
आज के दिन पूजा पाठ में काफी मन लगेगा। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। गुस्से को वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!