जिलाधिकारी ने शेल्टर होम सहित  साथ नारी निकेतन का किया निरीक्षण , सब व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त 

SHARE:

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने  मंगलवार दोपहर शेल्टर होम और नारी निकेतन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने महिला शरणालय में रह रही संवासिनियों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर महिलाओं ने बताया कि यहां पर सभी सुविधाएं समय से मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संवासिनियों को कंबल का वितरण भी किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा, सभी कैमरे संचालित पाये गये। नारी निकेतन में 96 महिलाएं व स्टाफ उपस्थित पाये गये।

 

 

 

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के लिये भोजन, वस्त्र व चिकित्सा स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं प्रदान की जाये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाये।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, केन्द्र संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!