News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

3 तलाक पीड़िता ने धर्म परिवर्तन कर हिन्दू लड़के के साथ किया विवाह  ,

बरेली : नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तीन तलाक पीड़िता ने हिन्दू रीतिरिवाज  से  शादी कर ली।  महिला का कहना है कि उसकी पति उसे बेहद परेशान करता था।  उस पर शक किया करता था।  उसका पहला  पति पेशे से ड्राइवर था उसका निकाह 9 साल पहले हल्द्वानी के रहने वाले शोएब के साथ हुआ था।  एक सप्ताह पूर्व  शोएब ने शक के चलते अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। हालांकि महिला का कहना है वह प्रेम को वह पहले से जानती थी , प्रेम अक्सर उसके पति के घर आया करता था।
प्रेम कुमार ने बताया कि उसका  रुबीना के घर आना जाना था।  तब रुबीना ने बताया था कि उसका पति उसे शक के चलते प्रताड़ित करता है।  तलाक के  बाद में उन दोनों ने एक साथ  रहने का फैसला किया।  आज रुबीना खान ने उससे हिन्दू धर्म स्वीकार करने के बाद अग्नि को साक्षी मानते हुए विवाह कर लिया है।  अब रुबीना का नाम पुष्पा  देवी हो गया है।  अब वह दोनों मिलकर एक नए जीवन की शुरुआत करेंगे , हालांकि पुष्पा और प्रेम का कहना है कि उसका पूर्व पति उसे जान से मार देने की धमकी दे रहा है। पुष्पा ने खुद अपनी और अपने पति की पुलिस प्रशासन से   की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 अगस्त मुनि आश्रम में पंडित के के शंखधार ने  बताया कि उन्होंने हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ  प्रेम और रुबीना का विवाह  वैदिक  मंत्रोचार के साथ कराया है । रुबीना का पति उसे प्रताड़ित करता था बाद में उसने उसे तलाक भी दे दिया था।

Related posts

बरेली की डेलापीर मंडी में सब्जियों के यह है दाम,

newsvoxindia

पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने कोर्ट में किया सरेंडर, देखिये यह वीडियो,

newsvoxindia

 मुस्लिम महासंघ ने फूंका फिल्मी सितारों का पुतला,बताई यह वजह

newsvoxindia

Leave a Comment