शहर

Today rashifal 9 May 2022: शिव की पूजा करने से होगी सभी मनोवांछित इच्छाओं की पूर्ति ,जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन,

Advertisement

-आज विशेष
आंवले के वृक्ष की पूजा करने से वर्ष भर धन संपदा में वृद्धि बनी रहेगी। सभी मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति के लिए आज भगवान विष्णु के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा आराधना अवश्य करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -वैशाख मास, शुक्ल पक्ष

दिन -सोमवार

तिथि – अष्टमी तिथि

नक्षत्र – अश्लेषा नक्षत्र

योग -वृद्धि योग

करण -बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:27 से 7:08 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:48 से 10:29 तक

चर, लाभ, अमृत, चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 1:49 से रात्रि 8:10 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। छोटी सी गलती से आज बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आरधना सहयाक होगी।

वृषभ-छोटी छोटी बातो पर क्रोध आना आज आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा।

मिथुन-व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे।

कर्क-विवाह योग्य जातको कें लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

सिंह-सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अधिकारी आपके वाक्चातुर्य से प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या-कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

तुला-आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती हे। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

वृश्चिक-समय उत्तम है। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें।

धनु-सफलतादायक समय चल रहा है। कारोबार में नए लाभ के अवसर आएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। यात्रा हो सकती है।

मकर-कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।आपमें से कई के निकटतम लोग ही नहीं चाहते की वे आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहें।

कुंभ-राजकीय कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग है।
होंगे। किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीन- आज चन्द्रमा का पंचम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

54 mins

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

3 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

3 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

3 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

3 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

4 hours