शहर

आज शनिदेव के सम्मुख जलाए सरसों के तेल का चौमुखा दीपक, होगा धन लाभ ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

-आज विशेष
-आर्थिक लाभ के लिए कन्याओं को फल बांटे, बंदरों को चना खिलाएं। शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें। रोग शांति के लिए पत्थर का सुरमा शनिदेव का नाम लेकर अपने ऊपर से 11 बार उतारे, और पीपल के वृक्ष की जड़ में गाड़ दें। शनि के संबंधित वस्तुओं का दान करें।

*देखिए आज का पंचांग*

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि -द्वितीय तिथि

नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र

योग – शोभन योग प्रातः 7:48 तक उपरांत अतिगंड योग

करण -तैतुल करण

*किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:21 से 8:59 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:17 से शाम 5:13 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:52 से रात्रि 8:13 तक

 

पंडित मुकेश मिश्रा

 

*जानिए आज का अपना राशिफल*

मेष-धन के मामले आज का दिन शानदार रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी से विवाद न करें। यात्रा करने के मौके सामने आ सकतेहैं। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे।

वृषभ-इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब सकती है। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। किसी से मदद ले सकते हैं। कर्ज जमा करने के लिए दबाव बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा को टालें। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा।

मिथुन-आज पारिवारिक जिम्मेदारी काफी अधिक रहेगी। इसके चलते आपको थकान और कमजोरी का अहसास होगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। किसी बात काे लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी काम को न टालें।

कर्क-इस राशि के जातकों को आज बेहतर मौके मिलेंगे। छात्रों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कारोबार में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। दफ्तर में जातक को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

सिंह-आज पारिवारिक कार्यक्रम के चलते व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको लाभ होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है।खानपान का ध्यान रखें। यात्रा करते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है।

कन्या-आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दफ्तर से जुड़े कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्ज दी गई पुरानी रकम आपको वापस मिलेगी। आज धन लाभ होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ा लाभ होगा। महिला वर्ग को कामयाबी मिलेगी। किसी संबंधी के यहां से आपको सुखद सूचना मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला-आपको बेहद व्यस्तता के चलते कमजोरी व थकान महसूस हो सकती है। व्यवसायियों को यात्रा के मौके मिलेंगे। छात्रों की दिक्कत आज दूर होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा। शारीरिक दर्द से चिंतित हो सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक-आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका अधिक खर्च होगा। दाम्पत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। इस लंबी दूरी की यात्रा करने से आपको बचना होगा। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। अपनी गुप्त बात उजागर करने से बचें। कोई लाभ उठा सकता है। कुसंगति से दूर रहें। अनजानों को कर्ज न दें। बुजुर्गों को लाभ होगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।

धनु-आज परिवार में धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। अपने मित्रों से अच्छे संबंध बनाए रखें। यात्रा करते समय सावधान रहें। अचल संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान निकलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। युवाओं को लाभ होगा।

मकर-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार के किसी भी कार्य को करने से मना न करें। सेहत को लेकर परेशानी होगी। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। प्रभु की आराधना करेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

कुंभ-आज आपकी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे आपको नई दिशा मिलेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कारोबारियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। फील्ड में काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी से सुखद सूचना मिलेगी। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। अपने मित्रों की मदद कर पाएंगे।

मीन-आपको धन लाभ होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। दफ्तर में काम करने वाले लोगों के लिए चुनौती बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कर्ज चुका पाएंगे। निवेश कर सकते हैं। किसी से व्यर्थ में विवाद न करें। अपनी निजी जानकारी किसी को भी देने से बचे। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

डीजे को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

भोजीपुरा। मंडप की दावत में डीजे को लेकर हुए झगड़े में दूल्हा और उसके परिजनों…

4 hours

बिलवा ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर महिला की मौत ,बच्चे घायल

भोजीपुरा। बिलवा स्थित बड़े बाईपास पर ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक की चपेट में आकर बाइक…

4 hours

कठिन मेहनत, सादगी और सौम्यता से बरेली वासियों का दिल जीत रहे भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार

संघ से ताल्लुक रखते है प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार अब दिन-रात घनघनाते फोन, हमारा प्रोग्राम लगवा…

6 hours

मुख्यमंत्री आने की खबर से अधिकारियों में मची खलबली, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे

आंवला। आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री आने की धमक…

7 hours

तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, भेजा जेल

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने युवक को दबोचा।तलाशी लेने पर युवक के पास से…

7 hours

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

आंवला। आंवला तहसील के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी में लटक रही जर्जर हाईटेंशन…

7 hours