शहर

शुभ योग में मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां और चढ़ाएं मां लक्ष्मी को अनार -होगी धनवर्षा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील है। वृषभ राशि में चंद्रमा हो उच्च का माना जाता है। जो किसी कार्य को समृद्धि प्रदान करने की क्षमता रखता है। ऐसे में आज शुक्रवार में माता लक्ष्मी को अनार का भोग लगाएं। शुक्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र पहने। और सफेद वस्तुओं का दान करें। हो सके तो मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।

जानिए आज का पंचांग

संवत् -2079

शाके-1944

मास-पौष मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- प्रतिपदा तिथि मध्यान्ह 11:33 तक उपरांत द्वितीय तिथि

दिन-शुक्रवार

नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र

योग-शुभ योग

करण- कौलव करण

राहुकाल- प्रातः 10:47 से 12:05 तक

जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 06:54 से 10:47 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह
12:05  से  1:22 तक

चर का चौघड़िया मध्यान्ह 3:57 से शाम 5:15 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का राशिफल

मेष – आर्थिक मामले में आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

वृषभ-आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन-आज दिन की शुरुआत में आपको लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। शाम का समय मित्रों और परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क -आज आप खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। सामाजिक क्षेत्रों में जान पहचान मिलने से आपको सफलता मिलने की संभावना और अधिक हो जाएगी।

सिंह-आज बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। अपने शत्रुओं के षड़यंत्र से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुख व चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज धन का लेन-देन न करें।

कन्या -कार्यक्षेत्र में तत्परता रखने से लाभ होगा। हालांकि, आज आप किसी पारिवारिक मांगलिक कार्य में जाने से खुश होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला -आज आपके पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।

वृश्चिक-आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा जातकों की अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। फिलहाल, आपको सलाह है कि निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु – आज अपना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यह धन आपको बहुत ही स्रप्राइजिंग तरीके से वापस मिलेगा इससे आपका विश्वास धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न बरतें। आज आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे जिनसे आपका लाभ होगा।

मकर-आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

कुंभ-आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, आपको सलाह है कि अपने बजट को थोड़ा ध्यान में रखकर ही चले।

मीन – आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में ही व्यतीत होगा। हालांकि, आज विद्यार्थी वर्ग के जातको की किसी कम्पटिशन में जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मीरगंज में 63.11 प्रतिशत मतदान:शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, युवाओं में दिखा उत्साह मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही लोग लाइन में लगकर मतदान किया। दोपहर में भीड़ हल्की हुई लेकिन शाम होते-होते फिर रफ्तार पकड़ लिया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। युवा काफी उत्साहित दिखे।मीरगंज विधान सभा में लोक सभा का चुनाव सम्पन्न होने के बाद 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होते ही हार जीत की अटकलें तेज हो गई।सिरौली,स्टेशन,तहसील चौराहो सहित बाजारों में अपने अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे को लेकर कयासों का दौर शुरू है।पार्टियों के परम्परागत वोटों में हुए सेंधमारी को लेकर समर्थक अपने अपने जीत के प्रबल दावे कर रहे हैं। पार्टियों के परंपरागत एवं जातिगत वोटों का विखराव कहीं न कहीं साफ दिखाई दे रहा। सियासी अपने अपने जीत के दम्भ भरने वाले प्रत्याशियों सहित समर्थकों में काफी उत्साह है। आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा।एसडीएम देश दीपक सिंह , तहसीलदार आशीष कुमार सिंह मतदान चलने तक भ्रमणशील रहकर जायजा लेते रहे।सामान्य प्रेक्षक मीरगंज पहुँचे। बूथों को घूमफिरकर देखा।और एसडीएम से जानकारी ली।साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान केंद्र से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।तथा एसडीएम, सीओ , तहसीलदार , थाना प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। ईवीएम खराब होने से कई जगह प्रभावित हुआ मतदान मीरगंज। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र मे मतदान बूथों पर मशीनों मे खामिया मिली है। जिससे कई जगह मतदान प्रभावित रहा है। मीरगंज क्षेत्र में अधिकतर बूथों पर वोटिंग मशीन खराब पाई गई। जिनको काफी समय तक नहीं बदला गया। मतदान केंद्र मीरनगर उर्फ नौगवां,चुरई दलपतपुर,कम्पोजिट विद्यालय 209,कुल्छा किसान जूनियर हाईस्कूल,दिवना बूथ संख्या 355,सिमरिया बड़ी 207,डकिया डाम,चकदहा भगौतीपुर,नरखेडा,जाम में मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। लगभग 1 घंटे तक यह बंद रही, जिसके कारण वोट करने आए लोग घर वापिस जाते हुए दिखाई दिए। हांलाकि मशीन चालू होने के बाद फिर से मतदाता धीरे-धीरे वोटिंग के लिए आने लगे हैं।यहां पर एसडीएम देश दीपक सिंह ने पहुंचकर ईवीएम में आई खराबी को दूर किया।तब जाकर मतदान शुरु हो सका।

मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम…

41 mins

बीएलओ ने चौधरी कर्मवीर को बना दिया मृतक

मीरगंज। लोकसभा क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में चौधरी कर्मवीर वोट डालने पहुंचे तो बताया…

45 mins

फोटोग्राफर का कैमरा व अन्य सामान लेकर कार चालक फरार

बहेड़ी। एक प्रोग्राम में फोटोग्राफी करने जा रहे एक युवक का कार चालक कैमरा व…

48 mins

देवरनियां मे मुस्लिम मतदाता घरों से निकले कम,सुने पडे रहे मतदान केन्द्र

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान नगर पंचायत देवरनियां मे…

50 mins

सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव समेत डेढ दर्जन लोग देवरनियां थाने मे रहे नजरबन्द

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को मतदान हुआ।‌ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के…

52 mins

नौगंवा घाटमपुर के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

इंस्पेक्टर के समझाने पर ग्रामीणों ने किया मतदान भोजीपुरा। ब्लाक क्षेत्र के गांव नौंगंवा घाटमपुर…

56 mins