फतेहगंज पश्चिमी।।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम अभियान के तहत हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा एवं ब्लड डोनेशन को लेकर फतेहगंज पश्चिमी मंडल की बैठक हुई।बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा बनाते हुए बताया इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सिर्फ तिरंगा होगा भजापा का झंडा नही होगा डीजे पर सिर्फ देश भक्ति गीत की धुन पर लोग देशभक्ति झूमेंगे और सिर्फ देश भक्ति गीत ही बजेंगे।
तिरंगा यात्रा पूरे मण्डल में भ्रमण करेगी, जिसमें सेक्टर बूथ और क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जायेगा घर मे जो सबसे छोटा हो वह तिरंगा फहराने के बाद सेल्फी लेगा।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गुप्ता ,मंडल अध्य्क्ष कविश गंगवार ,जतिन चौहान, प्रशांत ,मण्डल अध्यक्ष संजय चौहान और युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
मीरगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने परशुराम जयंती के तीसरे दिन मातृ दिवस मनाया।ग्राम प्रधान…
दैनिक राशिफल ।। 15 मई , दिन बुधवार , वर्ष 2024 आचार्य सत्यम शुक्ला, मेष,…
मीरगंज। सोमवार को ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर की मिक्सिंग मशीन में दबकर…
आदर्श दिवाकर , मीरगंज। आपने अक्सर लोगों को पुलिस की बुराई करते सूना होगा पर…
आंवला। नगर पालिकाचेयरमैन सैय्यद आबिद अली की मौजूदगी में एक बैठक हुई। जिसमें साफ सफाई…
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गाँव सहोड़ा निवासी एक ग्रामीण के मकान में पीछे से नकब…